Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

हरियाणा के इतिहास में बिजली विभाग की बिजली चोरी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही : रणजीत चौटाला

February 27, 2021 08:49 PM

चण्डीगढ 27 फरवरी - बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने अपने चंडीगढ़ स्थित निवास पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आज सुबह साढ़े चार बजे से एक हजार से ज्यादा अधिकारियों की 236 टीमें बनाकर बड़े उद्योगों में हो रही बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई। इस छापामारी में करीब 1100 से अधिक बिजली चोरी के इंडस्ट्री के मामले पकड़े हैं। इससे बिजली बोर्ड को लगभग 100 करोड़ का रेवेन्यू इक_ा होगा।

उन्होंने कहा कि इन टीमों में बिजली विभाग के दो डारेक्टर, 6 एससी, चीफ इंजीनियर व एक्शन, जेई व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने मोनिटरिंग करने के साथ साथ छापेमारी की है।
उन्होंने कहा कि यह छापेमारी 5 बड़े शहरों के उद्योगों में की गई है। जिनमें गुरुग्राम, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, रेवाड़ी व हिसार शामिल हैं । उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में चोरी पकडऩे के लिए बड़े स्तर पर छापे मारे गए हैं। इन छापों के जरिये सरकार प्रदेश के नागरिकों को यह संदेश देना चाहती है कि बिजली चोरी अब किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज की छापेमारी में तारों में कट, मीटर में गड़बड़ी आदि के कई मामले सामने आए हैं और चोरी की इन गड़बड़ी में अधिकारी भी शामिल पाए गए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार छापेमारी से 3000 किलोवाट से ज्यादा की बिजली की चोरी पकड़ी गई जिससे एकदम लाइन लॉस नीचे आएगा। लाइन लॉस कम होने से बिजली क्षमता में सुधार आएगा और उपभोक्ताओं को और भी सस्ती बिजली मिल पाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार बिजली चोरी पकडऩे के लिए सबसे बड़ा एक्शन लिया गया है। लम्बे इनपुट के आधार पर यह छापेमारी की गई है ताकि बिजली चोरी को बिल्कुल बन्द किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की बिजली चोरी पर पूर्ण अंकुश लगाने की योजना है। इसलिए सभी उपभोक्ता ईमानदारी से अपना बिल भरें। इससे विभाग का राजस्व बढेगा और उपभोक्ताओं को अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों में हो रही बिजली चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर छापेमारी से बिजली चोरी में काफी कमी आएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया