Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
 
Haryana

प्रदेश में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों के लिए जल्द ही ‘सेल्फ लर्निंग ई.अध्ययन कोर्स माड्यूल’ लागू करने का प्रयास किया जाएगा:प्रो. बृज किशोर कुठियाला

February 27, 2021 04:33 PM

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने कहा कि प्रदेश में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों के लिए जल्द ही ‘सेल्फ लर्निंग ई.अध्ययन कोर्स माड्यूल’ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। 
वे ‘हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद’ और ‘श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल’ द्वारा ऑनलाइन आयोजित दस दिवसीय ‘सेल्फ लर्निंग ई.अध्ययन कोर्स वेयर फॉर डिजिटल टीचिंग ऑफ टीओटी इन हरियाणा’ नामक पायलट परियोजना के अंतिम दिन समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने पायलट परियोजना के सफल संचालन,मूल्यांकन और प्रतिभागियों के  फीडबैक पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि दिसंबर 2021 तक प्रदेश के सभी प्राध्यापकों को इस परियोजना से जोड़ते हुए प्रमाणीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘सेल्फ लर्निंग ई.अध्ययन कोर्स माड्यूल’ प्राध्यापक-आधारित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित प्राध्यापकों को दूसरे प्राध्यापकों को ट्रेनिंग देनी चाहिए। यही नहीं प्रशिक्षण प्राप्त प्राध्यापक अपनी टीम बनाकर ब्रेन-स्टॉर्मिंग करते हुए माड्यूल को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते है।
इस अवसर पर समापन सत्र में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज नेहरू ने कहा कि प्राध्यापकों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने एवं नई तकनीकों के संचालन के आवश्यक कौशल देने के लिए इस परियोजना को प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अपने महाविद्यालयों में इन सीखी गई तकनीकों की सहायता से कक्षा का संचालन करेंगे तो विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन शिक्षा की स्वीकार्यता बढ़ेगी। कार्यक्रम में डॉ. अंशु भारद्वाज, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सलाहकार श्री के.के अग्निहोत्री,सहायक प्राध्यापक अमरेन्द्र कुमार आर्य, सहायक प्राध्यापिका राधिका प्रजापति, विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक सिद्धार्थ सरकार, प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. चंचल भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत