Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

गैस-पैट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ी: राठी

February 27, 2021 03:07 PM

हरियाणा प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ इनेलो की बहादुरगढ़ इकाई 8 मार्च को विशाल प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी इनेलो पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जहां एक ओर बेरोजगारी व महंगाई की समस्या अपनी चरमसीमा पर पहुंच चुकी है वहीं, कानून व्यवस्था चौपट होने से आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, पिछले कुछ महीनों में ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक बढ़ाए जा चुके हंै जिससे आम गृहणी के रसोई का बजट बिगड़ चुका है। 
इनेलो नेता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम भी दिनोंदिन बढ़ाए जा रहे हंै। इससे पेट्रोलियम कंपनियों को तो लाभ पहुंच रहा है लेकिन आम जनता की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में कच्चे तेल के प्रति बैरल की कीमत 106.85 डॉलर, जबकि आज कच्चा तेल 62.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। इसी कच्चे तेल की कीमत जब लॉकडाउन में लगभग 31 डॉलर प्रति बैरल हुई थी, उस समय भी भाजपा सरकार ने लोगों को मिलने वाला फायदा न देकर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जब हरियाणा सरकार द्वारा 600 ग्राम सचिवों की नियुक्ति के लिए लगभग 6 लाख से ज्यादा बेरोजगारों ने फार्म भरे थे लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उन सभी लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।
राठी ने कहा कि अपराध के मामले में भी भाजपा सरकार ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश भर में अपराध अपने चरमसीमा पर पहुंच चुका है। बहादुरगढ़ में सरेआम एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास किया गया। जिसमें व्यापारियों ने दो आरोपियों को तो पकड़ लिया लेकिन आज भी तीसरा आरोपी सरकार की कमी की वजह से फरार है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा समर्थित लोग सरेआम कानून की अवहेलना करते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। अपितु आम जनता को परेशान किया जाता है। इसलिए उक्त मुद्दों पर इस गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को जगाने के लिए इनेलो 8 मार्च को बहादुरगढ़ में पुरजोर प्रदर्शन करेगी।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*