Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कर जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट को जॉइनिंग दी जाए- सुरजेवाला

February 26, 2021 07:13 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार द्वारा जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के 61 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया रद्द करने को खट्टर-दुष्यंत सरकार की युवा विरोधी नीति, नीयत और कोई भी भर्ती ठीक से न कर पाने में विफलता का एक ओर उदाहरण बताते हुए इस फैसले को तुरंत वापिस लेने की मांग की है।

सुरजेवाला ने कहा कि जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के लिए अभ्यर्थियों की वर्ष 2017 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसके लिए लिखित परिक्षा सितम्बर 2018 को हुई और एक साल बाद नवम्बर 2020 को परिणाम घोषित किया गया। लेकिन प्रक्रिया के चार साल बाद उसे आज रद्द कर दिया गया। जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट की भर्ती रद्द करना न केवल लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के साथ धोखा है, बल्कि छात्रों के साथ भी धोखा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सुरजेवाला ने कहा कि लाखों अभ्यर्थियों से फॉर्म के नाम पर पैसे वसूलना, फिर उसके बाद लिखित परीक्षा में पेपर लीक करना, अन्य नौकरियों में परिणाम घोषित होने के सालों-साल बाद भी उन्हें जॉइनिंग न देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने के बाद भर्ती ही रद्द करना, इस सरकार का रंग-ढंग बन गया है। इससे पहले हाल ही में यह सरकार वर्ष 2015 में विज्ञापित पीजीटी संस्कृत के 626 पदों और टीजीटी इंग्लिश के 1,035 पदों पर निकली भर्ती को रद्द किया था। बार-बार सरकारी भर्तियां रद्द होने से साफ़ स्पष्ट है कि सरकार को न तो भर्ती करना आता है और न ही यह सरकार भर्ती करना चाहती है।

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की इन्हीं गलत नीतियों के कारण हरियाणा प्रदेश की बेरोजगारी दर पहले ही पूरे देश में सबसे अधिक हो चूका है। प्रदेश में उद्योग धंधे चौपट हैं। हरियाणा की खट्टर- चौटाला सरकार द्वारा पहले तो सरकारी नौकरियां विज्ञापित नहीं की जाती, फिर सालों-साल तक विज्ञापित नौकरियों के लिखित परीक्षा नहीं होती, उसके बाद उन लिखित परीक्षा में पेपर लीक हो जाते हैं और अन्य नौकरियों में परिणाम घोषित होने के सालों-साल बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी जाती।

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार को तुरंत प्रभाव से अपने इस फैसले को वापस लेकर और सालों से लंबित इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करके जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट को जॉइनिंग प्रदान करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर