Wednesday, July 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
Haryana

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पद यात्रा पानीपत के लाल बत्ती चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकली।

February 25, 2021 05:18 PM

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को कृषि विरोधी काले कानूनों व पेट्रोलडीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पानीपत में पद यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पद यात्रा पानीपत के लाल बत्ती चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। पदयात्रा में रेहड़ी पर बाइक और सिलेंडर रखकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कई स्थानों पर पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुका है। डीजल के दाम भी 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच रहे हैं। आज फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैंलेकिन फिर भी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार मुनाफा नहींमुनाफाखोरी कर रही है। सरकार द्वारा टैक्स के नाम पर लूट कर लाखों करोड़ रुपए कमाए गए हैं। सरकार बताए कि यह पैसा कहां गया। जनता की भलाई के लिए कितना पैसा लगाया गया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के मुकाबले दोगुनी थींलेकिन इसके बावजूद भी उस समय हमारी सरकार ने देश की जनता को राहत दी थी। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अच्छे दिन का वादा किया था। आज प्रधानमंत्री जी दिखा रहे हैं कि अच्छे दिन कैसे होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्रआम जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि विरोधी काले कानून लाए गए हैं। पिछले तीन महीने से किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। 215 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। लेकिन इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आज इस सरकार में हम दो और हमारे दो के फायदे के बारे में सोचा जा रहा है। आम जनता के हितों से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठा रही है। मोदी सरकार और खट्टर सरकार को हम चेताना चाहेंगे कि इस तरह की तानाशाही ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती है। लोगों की आवाज के सामने बड़े-बड़े शासकों को झुकना पड़ा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। आज प्रदेश में उद्योग धंधे चौपट हैं। आज हरियाणा प्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सर्वाधिक है। युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इस सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। जो नौकरी थी वह भी जा रही हैं। नई नौकरियां हैं नहीं। हरियाणा के लोगों को केवल धोखा मिला है।

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जरपूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयानसंजय अग्रवालबुल्ले शाहओमवीर पवारबाबूराम कौशिकराजेंद्र विदयानरमन शर्मामोहकम छोकरएडवोकेट नरेश अत्री समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण
स्वदेशी तकनीक और डिजाइन का अनूठा उदाहरण है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट: मुख्यमंत्री