Sunday, August 16, 2026
Follow us on
Delhi

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

February 23, 2021 08:14 PM

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

         श्री विज ने कहा कि रक्षामंत्री से उड़ान 3के तहत अम्बाला छावनी में नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।

         उन्होंने कहा कि अम्बाला में एयरफोर्स स्टेशन की स्ट्रिप पर ही सिविल एविएशन के जहाज उडऩे की अनुमति मिली थी। इसके लिए एयरफोर्स स्टेशन के साथ नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट बनाने के लिए डिफेंस की जमीन की आवश्यकता होगी। इस मामले में उन्होंने रक्षा मंत्रालय द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम बनाकर मौके का मुआयना कराने की अपील की  ताकि इसका हल निकाला जा सके।

उन्होंने कहा कि अंबाला को एयरलाइन अलॉट हो चुकी है और अंबाला से लखनऊ और श्रीनगर तक की फ्लाइट मंजूर भी हो चुकी है।

       श्री विज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा से नई दिल्ली में मुलाकात और कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
किसानों को 1350 रुपये में DAP खाद देने का काम जारी: PM मोदी अब पूरी तरह बिजली से चलती है ट्रेन: PM मोदी 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा': PM मोदी PM मोदी का संबोधन: आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिल्ली: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दिल्ली में की मुलाकात
कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी