Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा
Haryana

सरकार ने तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24फरवरी, 2021 से स्कूलों में रेगुलर पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया

February 22, 2021 07:23 PM

हरियाणा सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति बेहद सजग है। सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24फरवरी, 2021 से स्कूलों में रेगुलर पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। स्कूलों का समय प्रात: 10 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। छठी से12 तक के विद्यार्थियों के लिए पहले से स्कूल खोले जा चुके हैं।

         इस सम्बंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोविड 19 महामारी के कारण लंबे समय से स्कूल बंद होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित थी। अब  सरकार ने निर्णय लिया है कि तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित पढाई शुरू कराई जाए।

         प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल में आने से पूर्व विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों का सहमति पत्र स्कूल में जमा करना होगा। जो अभिभावक ऑनलाइन पढाई जारी रखना चाहते हैं, वे इस सम्बंध में स्कूल में लिखकर दे सकते हैं।

         उन्होंने बताया कि कोविड 19 महामारी के मद्देनजर तय निर्देशों का पहले की तरह पालन करना होगा।

         प्रतिदिन हर विद्यार्थी और शिक्षक के शरीर का तापमान रिकॉर्ड रखना स्कूल के लिए अनिवार्य होगा। सामान्य से अधिक तापमान पाए जाने पर विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी सम्बन्धित का यह डाटा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।

         पूरे स्कूल को तीन विंग में बांटा जाएगा। यदि किसी विंग में कोई विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उक्त विंग को 10दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा और पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया जाएगा। एक से अधिक विंग में विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे स्कूल को 10 दिन के लिये बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज