Tuesday, September 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई ,हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय नारी किसी भी मैदान पर नया इतिहास लिखने में सक्षम, हरियाणा (रोहतक) की शेफाली वर्मा भी है भारतीय टीम का हिस्साहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, यश गर्ग को हारट्रोन और मनीराम शर्मा को HPGCL की अतिरिक्त जिम्मेदारीपंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचौनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई ,वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानेंपीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करनाहरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCPदिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत
Haryana

जींद-रोहतक हाईवे पर ठेकेदार की मनमानी से खफा ग्रामीणों ने किया रोड जाम, विधायक बलराज कुंडू पहुंचे ग्रामीणों के बीच

February 22, 2021 04:50 PM

रोहतक, 22 फरवरी : जींद-रोहतक हाईवे का निर्माण करने वाली कम्पनी के ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितताओं के चलते आये रोज हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है और बार-बार इस तरह के हादसे पेश आने के बावजूद ठेकेदार द्वारा सेफ्टी नॉर्म्स नहीं अपनाए जा रहे। इससे खफा होकर आज भगवतीपुर एवं आसपास के सैंकड़ों ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर डाला। इसमें ग्रामीणों को महम के अपने निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू का भी पूरा साथ मिला जो सूचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी आवाज उठाई। ग्रामीणों ने सड़क पर अवरोधक खड़े करके दोपहर को रोड जाम कर डाला तो सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी जाम स्थल पर पहुंच गया। महिला पुलिस भी पहुंची क्योंकि जाम लगाने वालों में काफी बड़ी संख्या महिलाओं की भी थी। सोशल मीडिया पर काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकार अजमेर कुंडू उर्फ खड़क सिंह को भी ग्रामीण जाम स्थल पर अपने साथ चारपाई पर लेकर आये थे। उन्होंने बताया कि निर्माण कम्पनी के अधिकारियों द्वारा करीब दस दिन पहले जब अजमेर ने खामियों को लेकर रिपोर्ट बनाई तो ठेकेदार और उसके गुंडा तत्वों ने उसे बुरी तरह चोट मारी जिससे उसके हाथ-पैरों में पांच जगह फ्रेक्चर आया है और सिर पर गंभीर चोटें आई लेकिन लाखमाजरा पुलिस ने मिलीभगत के चलते ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर विधायक कुंडू ने भी मौके पर पहुंचे एसएचओ को जमकर सुनाई। इसी बीच जानकारी प्राप्त कर डीएसपी शमशेर दहिया और डीसीपी सज्जन कुमार भी जाम स्थल पर पहुंचे तो विधायक कुंडू ने उनको भी तमाम हालात से अवगत कराते हुए पुलिस प्रसाशन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत पत्रकार अजमेर को चोटें मारने वाले उनके गुंडा तत्वों को गिरफ्तार करें अन्यथा वे जनता को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

कुंडू ने कहा कि निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही हैं और सेफ्टी नॉर्म्स की भी सरेआम उल्लंघना की जा रही है। कायदे से यहां पर सैंड बैग लगाए जाने चाहिए तथा बड़े डिस्प्ले बोर्ड होने चाहिएं ताकि आने जाने वालों को दूर से ही आभाष हो जाये और हादसों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को भगवतीपुर चौंक के पास इस ठेकेदार की लापरवाही की वजह से ही खरेंटी एवं गिरावड़ गांवों के हमारे दो जवान बच्चे असमय काल का शिकार हो गए और एक अन्य नौजवान की हालत गंभीर है। इसी तरह के हादसे आये रोज हो रहे हैं लेकिन ठेकेदार पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है और पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही। बलराज कुंडू ने कहा कि ठेकेदार की यह मनमानी और गुंडागर्दी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। विधायक बलराज कुंडू ने मामले से प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज को भी तमाम हालात से अवगत कराया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई ,हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय नारी किसी भी मैदान पर नया इतिहास लिखने में सक्षम, हरियाणा (रोहतक) की शेफाली वर्मा भी है भारतीय टीम का हिस्सा
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, यश गर्ग को हारट्रोन और मनीराम शर्मा को HPGCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचौनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानें
हरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCP
एम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायता
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*
अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरण
अनिल विज के हाथों दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के परिवार को एम डब्लूयु बी द्वारा मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभ