Wednesday, August 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणापेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्रीतालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडास्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देशहरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू
Chandigarh

चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर जानलेवा हमला, कोठी पर फायरिंग, गाड़ी के शीशे तोड़े गए

February 15, 2021 11:43 AM

महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर आवास के बाहर रविवार देर रात पौने एक बजे ताबड़तोड़ पांच गोलियां बरसाकर बदमाशों ने उन्हें मारने की कोशिश की। इस जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बची। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी रही।

सेक्टर 15/डी स्थित मकान नंबर 3353 में दीपा दुबे परिवार समेत रहती हैं। रविवार को उनके घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब पौने एक बजे जब रिश्तेदार जाने लगे तो दीपा दुबे उन्हें घर के बाहर गाड़ी तक छोड़ने आई। इसी दौरान धात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर पर पत्थर भी बरसाए। इसके बाद किसी तरह रिश्तेदारों ने दीपा दुबे को घर के अंदर तक सुरक्षित पहुंचाया। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई, वारदात के बाद वह सहमी हुई हैं।

घर के बाहर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने रात पौने एक बजे किया जानलेवा हमला, पांच गोलियां दागीं

इलाके में दहशत, डीएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खेगाले

दो बदमाश टीपा दुधे के घर के बाहर बने मैदान में पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह घर के बाहर निकलों उन पर फापरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस में देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा होने लगे तो बदमाश मीके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर देर रात डीएसपी समेत सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपा दुवे का बयान दर्ज किया।

दीपा दुबे के बेटे साहिल दुबे ने बताया कि वह घर में थे तभी अचानक गोलियों की गूंज सुनाई दी। उन्हें लगा शार्ट सर्किट हुआ है, वह घर के बाहर भागे। इसके बाद पता चला कि बदमाशों ने उनको मां पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। साहिल ने शक जताया की रॉजिश के चलते उनकी मां पर हमला करने की कोशिश की गई है हालांकि किन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। इस दौरान फोरेंसिक टीम को घर के पास से कारतूस के दो खोल मिले। देर रात तक टीम जांच में जुटी रही। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

पहली मंजिल पर दो छात्र किराए पर रहते हैं। रात उनके घर कुछ युवक आए थे। रात को यवकों से पूछताछ की तो गाली गलौज करने लगे।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री