Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण • लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह • पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा • संत महापुरुषों ने सदैव समाज को सही दिशा देने और सामाजिक समरसता का संदेश देने का कार्य किया है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • लोक संस्कृति और लोक वाद्य कला के प्रोत्साहन हेतु कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय नगाड़ा(बंचारी) प्रतियोगिता
National

पीएम मोदी गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आठ ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

January 17, 2021 11:26 AM

गुजरात के केवडिया के लिए शुरू की जा रही हैं, ताकि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए जाने वालों को सुविधा हो। गुजरात के अलावा देश के 6 राज्यों- दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से केवडिया के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।

मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब अलग-अलग जगहों से इतनी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। ये आयोजन सही मायने में भारत को जोड़ने का प्रयास है। एक ट्रेन एमजी रामचंद्रन स्टेशन (चेन्नई स्टेशन) से भी आ रही है। आज MGR की जयंती भी है। उन्होंने फिल्मों से लेकर पॉलिटिक्स तक लोगों के दिलों में राज किया। गरीबों को सम्मान मिले, उन्होंने जीवनभर इसी के लिए काम किया। हम उनके विचारों को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।

रोजगार के मौके बढ़ेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि केवडिया का कई क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से जुड़ना गर्व का पल है। कई जगहों से ट्रेनें केवडिया के लिए निकली हैं। एक रेल लाइन का चौड़ीकरण विकास यात्रा का नया अध्याय है। कभी नैरोगेज ट्रेन से चलता था। स्पीड इतनी धीमी होती थी, कहीं भी उतर जाएं, चढ़ जाएं। आज यही ब्रॉडगेज हो रही है। ये कनेक्टिविटी रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर लाएगी। करनाली, पोइचा जैसे आस्था से जुड़े स्थानों को भी कनेक्ट करेगी। यह स्प्रिचुअल वाइब्रेशन भरा क्षेत्र है। यहां आने वालों के लिए ये बड़ी सौगात साबित होगी।

केवडिया को कम्प्लीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया
पहले जब इसे फैमिली डेस्टिनेशन प्लेस बनाने की बात होती थी, तो कहते थे कि इसे बनाने में कई दशक लग जाएंगे। न रोड थी, न रेल लाइन। यह एक छोटे से गांव की तरह था। कुछ साल में यहां का कायाकल्प हो चुका है। अब यहां चौड़ी सड़कें हैं, होटलें हैं, एयर कनेक्टिविटी है, इंटरनेट की सुविधा है। सही मायने में कहें तो यहां कम्प्लीट पैकेज है। यहां सैकड़ों एकड़ में फैला जूलॉजिकल पार्क, जंगल सफारी, योग पर आधारित वन, ओशन पार्क, ग्लोब गार्डन है। एक तरफ क्रूज सुविधा है तो राफ्टिंग का भी इंतजाम है। अब यहां के आदिवासियों को भी रोजगार मिल रहा है। वे मैनेजर, कैफे के मालिक और गाइड बन रहे हैं।

दाभोई-चंदोड ब्रॉडगेज लाइन, चंदोड-केवडिया न्यू ब्रॉडगेज लाइन, प्रतापनगर-केवडिया सेक्शन और दाभोई, चंदोड, केवडिया स्टेशन की नई बिल्डिंग की शुरुआत भी की। केवडिया देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन दिया गया है।

इन प्रोजेक्ट्स को शुरू करने का मकसद इलाके में टूरिज्म बढ़ाना है। रेल मंत्रालय के मुताबिक अहमदाबाद-केवडिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टा डोम टूरिस्ट कोच लगाए गए हैं। इनमें पैंसेजर बाहर का पैनोरमिक व्यू देख पाएंगे।

Have something to say? Post your comment
More National News
असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करना
गोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया मलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुए अमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगा किसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे बैठक BRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकात
पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहीं
नेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागत