Thursday, April 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल,मुख्यमंत्री ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को हटाया और अजय कुमार को उप प्रधान सचिव बनाया,उत्तम सिंह होंगे गुरुग्राम के नए डीसी, अजय कुमार सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए गएप्री-एग्जाम उत्तीर्ण होने पर यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता : मुख़्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणाहरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचनतीन-स्तरीय सत्यापन, बायोमेट्रिक और जियो-फेंसिंग से खरीद व्यवस्था हुई और मजबूत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 474 करोड़ के हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा कीहरियाणा में श्रमिकों को बड़ा तोहफा- न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 1 अप्रैल, 2026 से होगी लागू- श्रम मंत्री अनिल विज गुरुग्राम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, हर श्रमिक को डबल शिफ्ट पर मिलेगा 5 से 10 हजार का फायदा,मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानेसर में श्रमिकों ने खत्म की हड़तालसीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए
 
Haryana

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने आज पानीपत की जिला जेल में राज्य के पहले जेल रेडियो की शुरुआत की

January 16, 2021 07:31 PM

हरियाणा के जेल मंत्री श्री रणजीत सिंह ने आज पानीपत की जिला जेल में राज्य के पहले जेल रेडियो की शुरुआत की है ताकि बंदियों के जीवन में सुधार व कुछ नयापन लाने का प्रयास किया जा सके। 
जेल मंत्री ने हरियाणा की सबसे नई पानीपत की जेल में आज जेल रेडियो की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की और कहा कि जेल रेडियो की यह कोशिश जेलों को सुधार गृह बनाने की तरफ एक बहुत बडा कदम है।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के आने से एक प्रकार से नए साल की शुरुआत हरियाणा की जेलों के लिए खुशियां लेकर आई है। पानीपत जेल रेडियो का उद्घाटन हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, जेल, आपराधिक अनुसंधान एवं न्याय, प्रशासन विभाग), महानिदेशक के.सेल्वराज (हरियाणा कारागार ) और तिनका-तिनका फाउंडेशन एवं लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डा.वर्तिका नंदा और श्री देवी दयाल, सुपरिटेंडेंट, पानीपत जेल की मौजूदगी में किया गया। गत दिसंबर 2020 में फरीदाबाद, अंबाला और पानीपत जेल में बंदियों की ट्रेनिंग कराई गई थी। तिनका-तिनका फाउंडेशन ने जेल रेडियो स्टेशन शुरू कराने के लिए पहल की है।  
हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोडा ने कहा कि जेल रेडियो की वजह से जेलों में संवाद की कमी पूरी होगी। हरियाणा जेलों के महानिदेशक श्री के.सेल्वराज ने कहा कि बहुत जल्द जिला जेल फरीदाबाद और केंद्रीय जेल अंबाला में भी जेल रेडियो शुरु कर दिए जाएंगे।
  तिनका-तिनका फाउंडेशन एवं लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डा.वर्तिका नंदा ने बताया कि रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित होगा और बंदी ही कलाकार होंगे। हरियाणा में इस समय करीब 18 हजार बंदी जेलों में हैं। पानीपत जेल में फिलहाल 940 बंदी हैं। पहले चरण में पानीपत जेल के छह बंदियों को रेडियो जाकी बनने का मौका मिला है। इन्हें रेडियो जाकी की टीशर्ट और रेडियो स्किल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी सौंपा गया गया।
जेल रेडियो स्टेशन स्थापित करने का उद़देश्य बंदियों के जीवन में बदलाव लाना है। वर्कशाप के दौरान ही देखा गया है कि बंदियों में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। वे अपने बारे में बताने लगे हैं। उनका कहना हैं कि अपराध की दुनिया से बाहर निकलकर उन्हें समाज के साथ घुलमिलकर रहना है क्योंकि जेल रेडियो ने उन्हें नई जिंदगी दी है। जेल रेडियो के माध्यम से उनके अंदर छिपी प्रतिभा सामने आएगी। पहले दिन बंदियों को उनकी ही आवाज में रिकार्ड किया गया कार्यक्रम सुनाया गया। एक घंटे के इस कार्यक्रम में रेडियो जाकी बंदियों की ही आवाज सुनाई गई। 
 बैरक में सुन सकेंगे रेडियो 

यह जेल रेडियो पूरी तरह से जेल का आतंरिक रेडियो स्टेशन होगा। बैरकों के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। रेडियो जाकी रोजाना अपने अनुभव साझा करेंगे व प्रेरक कहानी सुनाएंगे तथा फरमाइश पर गीत सुनाएंगे और बंदियों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देंगे। ये सवाल पर्ची के माध्यम से पूछे जाएंगे। 
 तिनका-तिनका फाउंडेशन की पहल 
तिनका-तिनका फाउंडेशन ने जेल में रेडियो स्टेशन स्थापित करने की पहल की है। फाउंडेशन की संस्थापक डा.वर्तिका नंदा ने बताया कि उन्होंने तिहाड़ जेल में यह व्यवस्था देखी थी। तभी सोचा था कि अन्य जेलों में ऐसी शुरुआत कराएंगी। हरियाणा में उनकी पहल पर यह स्टेशन लग रहा है। जिला जेल, आगरा में 2019 में तिनका-तिनका फाउंडेशन ने जेल रेडियो स्थापित किया है। यह तिनका माडल आफ प्रिजन रिफार्म के तौर पर दूसरी कई और जेलों में स्थापित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल,मुख्यमंत्री ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को हटाया और अजय कुमार को उप प्रधान सचिव बनाया,उत्तम सिंह होंगे गुरुग्राम के नए डीसी, अजय कुमार सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए गए
प्री-एग्जाम उत्तीर्ण होने पर यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता : मुख़्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा हरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचन तीन-स्तरीय सत्यापन, बायोमेट्रिक और जियो-फेंसिंग से खरीद व्यवस्था हुई और मजबूत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 474 करोड़ के हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा की
हरियाणा में श्रमिकों को बड़ा तोहफा- न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 1 अप्रैल, 2026 से होगी लागू- श्रम मंत्री अनिल विज
गुरुग्राम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, हर श्रमिक को डबल शिफ्ट पर मिलेगा 5 से 10 हजार का फायदा,मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानेसर में श्रमिकों ने खत्म की हड़ताल
लोक भवन हरियाणा में राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी द्वारा लिखित दो पुस्तकों, ‘अद्वैत वेदांत-एक अनोखा दर्शन’ और ‘सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र’ का विमोचन
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम किया शुरू हरियाणा में जलघरों में लगे फिल्टर की जांच करके रिपोर्ट सबमिट करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा