Wednesday, August 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
विशाखापत्तनम में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से होगी शुरूभारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ,25 तारीख का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा-दिल्ली में आज अफगान दूतावास में तालिबान का ‘विक्ट्री डे’ रिसेप्शनNEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगाबिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, सावन के सोमवारी पर पहुंची थी भारी भीड़पश्चिम बंगाल: तारापीठ के एक होटल में आग लगी, 6 लोगों की मौतभारत: मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें यूरोप में निर्यात की गईं
Haryana

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

January 16, 2021 04:58 PM

करनालः दिल्ली बॉर्डर समेत प्रदेश के अलग-अलग टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें समर्थन दे रहे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल स्थित बसताड़ा टोल पर पहुंचे। इस मौक़े पर उन्होंने किसानों से बातचीत की और सरकार के रवैये पर चिंता ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए देश का सबसे बड़ा आंदोलन चला रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बातें मानने की बजाए अनदेखी, उकसावे और तानाशाही का रवैया अपनाए हुए है। सरकार किसानों की आवाज़ सुनने की बजाए उससे टकराव के हालात पैदा करने और उन्हें उकसाने में लगी है।

हुड्डा ने मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत का विरोध करने वाले किसानों पर दर्ज़ मुक़दमे वापिस लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि वो लगातार प्रदेशभर में धरना दे रहे किसानों के बीच जा रहे हैं। किसान सरकार से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री केंद्र और किसानों के बीच जारी बातचीत के नतीजे का इंतज़ार किए बिना किसान महापंचायत करके किसानों को उकसाने का काम कर रहे हैं। करनाल के कैमला गांव में जो हुआ उसके लिए सरकार ज़िम्मेदार है, ना कि किसान। इसलिए सरकार किसानों को झूठे मुक़दमों में फंसाना बंद करे। सरकार को किसानों के प्रति द्वेष भावना या बदले की नीयत से कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। लोकतंत्र में जनभावना और अहिंसक आंदोलनों को टकराव की कोशिश, उकसावे की कार्रवाई, वाटर कैनन की बौछार, आंसू गैसे के गोले और पुलिस की लाठी के दम पर दबाया नहीं जा सकता। सरकार जनता की आवाज़ को जितना दबाने की कोशिश करेगी, उसकी गूंज उतनी ही ज़ोर से सुनाई देगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसान पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीक़े से आंदोलन चला रहे हैं। सरकार की अनदेखी और लेटलतीफ़ी के चलते दिल्ली बॉर्डर से रोज़ शहादतों की ख़बरें आ रही हैं। बावजूद इसके सरकार अन्नदाता की क़ुर्बानियों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। वो आग्रह करते हैं कि सरकार आंदोलन में जान की क़ुर्बानी देने वाले किसानों को आर्थिक मदद और परिवार को नौकरी दे। अगर ये सरकार ऐसा नहीं करती है तो हमारी सरकार बनने के बाद ऐसा किया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं। इसलिए हर वर्ग जाति, धर्म, क्षेत्र और राजनीति से ऊपर उठकर आज इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है। वो ख़ुद पहले दिन से आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। वो अन्नदाता के अनुशासित जज्बे को सलाम करते हैं। इतने बड़े आंदोलन को इतने शांतिपूर्ण तरीक़े से चलाना अपने आप में एक लोकतंत्रिक मिसाल है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ,25 तारीख का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा- 12 साल में मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा': लाल किले से PM मोदी
*हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन मैदान में भारी वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठक