Saturday, October 10, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
Haryana

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सक्षम-पोर्टल पर पंजीकृत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं से लगातार संपर्क करते रहें

January 14, 2021 05:48 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सक्षम-पोर्टल पर पंजीकृत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं से लगातार संपर्क करते रहें तथा उनको लग्न व परिश्रम से तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करते रहें। इसके अलावा,अधिक से अधिक ऑनलाइन मॉक-टैस्ट लेकर उनका मूल्यांकन व समीक्षा करें।

         डिप्टी सीएम, जिनके पास श्रम एवं रोजगार विभाग का प्रभार भी है, ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में रोजगार विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की।

         इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री अनूप धानक,रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.सी गुप्ता,महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

         उपमुख्यमंत्री को बैठक में जानकारी दी गई कि सक्षम युवा योजना के तहत योजना शुरू होने से लेकर अभी तक कुल 2,71,963युवाओं के आवेदन अनुमोदित किए गए, जिनमें से कुछ युवा योजना के नियमों का लाभ लेकर या तो कहीं रोजगार में लग गए या फिर उम्र के कारण स्कीम से बाहर हो गए। वर्तमान में2,30,925 युवा अनुमोदित हैं। राज्य सरकार ने उक्त पंजीकृत युवाओं में से 1,20,765 युवाओं को किसी विभाग या कंपनी में उनके स्किल के अनुसार 100 घंटे का काम दिलवाया है। वर्तमान में 36,856 युवा इस योजना के तहत कार्यरत हैं। यह भी जानकारी दी गई कि योजना के अनुसार राज्य सरकार की ओर से नवंबर 2016 से लेकर आज तक जहां युवाओं को कुल भत्ता 626.56 करोड़ रुपए दिया गया वहीं 100 घंटे किए गए काम के बदले में मानदेय के रूप में 485.65 करोड़ रुपए दिए गए।

         डिप्टी सीएम को यह भी जानकारी दी गई कि राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पंजीकृत सक्षम युवाओं में से 3825 युवाओं को सरकारी नौकरी भी मिली है। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि सक्षम युवाओं को फोन या एसएमएस के माध्यम से उनकी जॉब-संबंधी इच्छाएं पूछी जा रही हैं ताकि उनका तदनुसार मार्गदर्शन किया जा सके। अगले वर्ष 30,000से अधिक युवाओं की कैरियर-काऊंसलिंग किए जाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि लॉकडाउन के बावजूद रोजगार विभाग द्वारा 36 ऑनलाइन जॉब-फेयर लगाए गए ताकि युवाओं को रोजगार हासिल हो सके।

         उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु रोजगार विभाग द्वारा ‘ग्रेडअप’ तथा ‘एम3एम’फाऊंडेशन के साथ जो एमओयू साइन किया गया था, उसके तहत प्रथम चरण में करीब50,000 युवाओं को तैयारी करवाई जा रही है। इन युवाओं के ऑनलाइन टैस्ट लेकर उनकी तैयार का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।

         श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सक्षम पोर्टल में पंजीकृत युवाओं को अधिक से अधिक सक्षम बनाने के निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे