Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

हिसार कोर्ट में नए चेम्बर्स के लिए जगह को लेकर पदाधिकारियों ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात

January 14, 2021 05:11 PM

हिसार के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में विकास कार्यों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। इस दौरान मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बार पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन की तरफ से मांग पत्र सौंपा।

 

मुलाकात के बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या काफी बढ़ गई है और नए वकीलों के बैठने के लिए अदालत परिसर में कोई स्थान नहीं है, इसके लिए स्थाई चैंबर बनवाये जाने के लिये सरकार से जगह देने की मांग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से की है। एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने बताया कि इसके अलावा लघुसचिवालय व साउथ बाइपास के बीच झाड़ियों से अटे पड़े स्थान पर पब्लिक पार्किंग व पब्लिक पार्क बनाये जाने की मांग की। इसके साथ-साथ पहले से बनी हुई पब्लिक पार्किंग को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का करवाने की भी मांग डिप्टी सीएम के समाने रखी।

 

जिला बार एसोसिएशन सचिव एडवोकेट संदीप बूरा ने बताया कि जब दुष्यंत चौटाला हिसार संसदीय क्षेत्र से सांसद थे तो उस वक्त वे हिसार बार मे कई बार आये और समय-समय पर अपनी सांसद निधि से हिसार बार मे विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हिसार बार के सदस्यों से काफी उम्मीदें है।

 

इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौटाला ने सभी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि हिसार उनकी प्रारम्भिक कर्मस्थली है। उन्होंने कहा कि हिसार का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। दुष्यंत चौटाला ने बार पदाधिकारियों की मांग पर गौर करते हुए इसे हरसम्भव पूरा करवाने का पूरा भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धनक विशेष तौर पर तथा जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान राजेश यादव, सचिव संदीप बूरा, सह सचिव पीयूष तापड़िया व कोषाध्यक्ष सीता राम भाटी आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर