Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

फरवरी-मार्च माह तक नए प्रारूप में प्रत्येक ब्लॉक-कॉलेज स्तर तक खड़ा होगा इनसो का संगठन – दिग्विजय चौटाला

January 14, 2021 04:43 PM

चंडीगढ़,:जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) जल्द आधुनिक तरीके से सोशल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखेगी। इनसो की वेबसाइट व एप्लीकेशन आदि को नये सिरे से लॉन्च किया जाएगा। वहीं इनसो फरवरी-मार्च माह में अपने संगठन का पुर्नगठन करते हुए हर ब्लॉक, हर कॉलेज स्तर तक अपना मजबूत संगठन खड़ा करेगी। यह जानकारी वीरवार को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनसो केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित इससे संबंधित एक बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। इस अवसर पर जेजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, इनसो कार्यालय सचिव मुनीष चौधरी आदि मौजूद रहे। 

 

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया के इस आधुनिक जमाने में बदलाव लाना अति आवश्यक है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि इनसो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बड़ा महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द इनसो की वेबसाइट, एप्लीकेशन आदि को नये सिरे से लॉन्च किया जाएगा जो कि देश की राजनैतिक पार्टियों व छात्र संगठनों के सोशल प्लेटफॉर्मों से ज्यादा प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा इनसो अपने कार्यक्रमों का एक नया कैलेंडर भी जारी करेगी।

 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो की नई राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को नए प्रारूप के तहत गठित जाएगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी की जनरल व युवा इकाई गठन के बाद फरवरी-मार्च माह तक इनसो अपने संगठन को हर ब्लॉक, हर कॉलेज स्तर तक मजबूती से खड़ा करेगी जिसमें नए मेहनती साथियों को मौका दिया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि इनसो में लंबे समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ मेहनती युवाओं को जेजेपी के युवा प्रकोष्ठ में प्रमोट किया जाएगा। 

 

वहीं उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि एमएचए की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कॉलेज व विश्वविद्यालयों में जल्द छात्रों की क्लास रूम शिक्षा शुरू करनी चाहिए क्योंकि कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से युवाओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रहितों को देखते हुए कॉलेज-विश्वविद्यालयों में छात्रों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मुहैया करवाई जाए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा