Friday, June 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर ग्रुप-डी कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसलाआईएएस और एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण कर्मचारियों के तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टमलोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया हर बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता कीहरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विजइसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
Haryana

भाजपा-जजपा सरकार कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ - सुरजेवाला

January 13, 2021 06:57 PM

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ कर रही है। इस सरकार ने पेपर लीक में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिससे यह पेपर लीक सरकार बन कर रह गई है।

प्रदेश में ग्राम सचिव की भर्ती में हुए पेपर लीक होने पर रोष प्रकट करते हुए सुरजेवाला ने कहा की निष्पक्षता का ढोंग पीटने वाली भाजपा-जजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। पिछले 6 वर्षों में 35 से ज़्यादा पेपर लीक हुए हैं। जब मामले मीडिया में उठते हैं तो उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा कोई एसआईटी या जांच कमेटी बना दी जाती है, ताकि मामले को दबाया जा सके, लेकिन उन सरकारी कमेटियां की या तो रिपोर्ट ही नहीं आती या उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हमारी मांग है की युवाओं को न्याय देने और पिछले साढ़े छह साल के सारे नौकरी घोटालों की जांच के लिए न्यायिक जांच की घोषणा की जाए।

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में हर दिन एक नया नौकरी घोटाला सामने आ रहा है। अभी हाल ही में हरियाणा प्रदेश में ग्राम सचिव की भर्ती के पेपर लीक ने इस सरकार की फिर से पोल खोलकर रख दी है। इस पेपर लीक सरकार में कई-कई सालों तक विज्ञापित सरकारी नौकरियों में या तो भर्ती नहीं होती, होती भी है तो अखबारों में समाचार आते हैं कि आज फिर से पेपर लीक हो गया। ऐसा लगता है सरकारी शह में पेपर लीक होते हैं, जिनसे प्रदेश के मेहनती प्रतिभावान युवाओं का भविष्य चौपट किया जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार आसमान छू रही है और आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर पूरे देश मे सबसे अधिक है। सत्ता पर काबिज भाजपा और जजपा ने चुनाव के दौरान रोजगार को लेकर घोषणापत्र में जितने भी दावे किए वो सभी झूठे साबित हुए हैं। इस सरकार के निकम्मेपन के कारण प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है, प्रदेश में नकल व शिक्षा माफ़ियाओं के व्यारे-नारे हैं और युवा मारे-मारे फिर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर ग्रुप-डी कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला आईएएस और एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण कर्मचारियों के तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टम लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया हर बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता की
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विज इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात न्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: रणबीर सिंह गंगवा ओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा