Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

इस्तीफ़ा देने की बजाए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के विरूद्ध वोट करें अभय चौटाला- हुड्डा

January 13, 2021 04:52 PM

गुरुग्राम: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि ये आंदोलन सिर्फ किसानों का नहीं बल्कि आम उपभोक्ता और ग़रीब परिवार का भी है। क्योंकि 3 नए क़ानूनों से सिर्फ किसानों को नहीं बल्कि हरेक उपभोक्ता और ग़रीब तबके को भी नुक़सान होगा। सरकार की तरफ से पूंजीपतियों को मिली जमाखोरी का फ़ायदा उठाते हुए अब वो लोग कालाबाज़ारी करेंगे। जब किसान की फसल मंडी में आएगी तो मार्किट में रेट गिरा दिए जाएंगे और जब मुनाफ़ाखोर सारा उत्पादन ख़रीद लेंगे तो उसे आम उपभोक्ता को महंगे रेट में बेचा जाएगा। इसी तरह अगर सरकारी ख़रीद बंद हो जाएगी तो सरकार बीपीएल परिवारों को सस्ता अनाज भी देना बंद कर देगी। इसीलिए हम लोग 3 क़ानून आने के बाद से लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और किसानों की मांग का पूर्ण समर्थन करते हैं।

हुड्डा आज गुरुग्राम में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया की माता जी की पुण्यतिथि के मौक़े पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि 50 दिनों से प्रदेश का अन्नदाता आंदोलनरत है। वो दिल्ली बॉर्डर समेत पूरे प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड और खुले आसमान के नीचे धरना दे रहा है। करीब 70 किसानों की शहादत हो चुकी है। लेकिन सरकार उनकी मांगे मानने की बजाए उन्हें तारीख़ों के फेर में उलझा रही है। सरकार को किसानों की हालत और हालात की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी के आंदोलनकारियों की मांगें माननी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी तादाद में किसानों पर दर्ज़ किए गए मुक़दमे वापिस लेने की भी अपील की। सरकार को किसानों के प्रति द्वेष भावना या बदले की नीयत से कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनभावनाओं और अहिंसक आंदोलनों को सत्ताबल से दबाया नहीं जा सकता। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर बार-बार वाटर कैनन और आंसू गैसे के गोलों का इस्तेमाल करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। सरकार को समझना चाहिए कि किसान टकराव नहीं समाधान चाहते हैं।

प्रदेश की गठबंधन सरकार में लगातार मुख़र हो रहे विधायकों के बग़ावती तेवरों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार जनता और विधायक दोनों का विश्वास खो चुकी है। ऐसी सरकारें अपनी नाकामियों के बोझ से अपने आप गिर जाया करती हैं। कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है। जैसे ही विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव आएगा तो बग़ावती बयानबाज़ी करने वाले विधायकों का सच भी जनता के सामने आ जाएगा। सभी को पता चल जाएगा कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के पक्ष में वोट करते हैं या किसानों के पक्ष में। अभय चौटाला द्वारा इस्तीफा देने की पेशकश पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि अभय चौटाला को इस्तीफा देने की बजाए अविश्वास प्रस्ताव पर गठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ वोट करना चाहिए। ऐसा करने की बजाए वो अगर विधायक पद से इस्तीफ़ा देते हैं तो इससे सरकार को ही फ़ायदा होगा क्योंकि विपक्ष की एक सीट कम हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया