Thursday, October 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Niyalya se

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक

January 12, 2021 01:39 PM

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कानूनों पर रोक लगाई, साथ ही एक कमेटी का गठन कर दिया है. जो कि सरकार और किसानों के बीच कानूनों पर जारी विवाद को समझेगी और सर्वोच्च अदालत को रिपोर्ट सौंपेगी.

केंद्र सरकार ने जिन तीन कृषि कानूनों को पास किया, उसका लंबे वक्त से विरोध हो रहा था. दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं, इसी के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट के पास जा पहुंचा.

कमेटी ही निभाएगी निर्णायक भूमिका
मंगलवार की सुनवाई में किसानों की ओर से पहले कमेटी का विरोध किया गया और कमेटी के सामने ना पेश होने को कहा. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख बरता और कहा कि अगर मामले का हल निकालना है तो कमेटी के सामने पेश होना होगा. 

ऐसे में अब कोई भी मुद्दा होगा, तो कमेटी के सामने उठाया जाएगा. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ किया कि कमेटी कोई मध्यस्थ्ता कराने का काम नहीं करेगी, बल्कि निर्णायक भूमिका निभाएगी.

गौरतलब है कि बीते दिन की सुनवाई में केंद्र सरकार की ओर से अदालत में कृषि कानूनों के अमलीकरण पर रोक लगाने पर आपत्ति जताई गई थी. साथ ही केंद्र ने कहा था कि ऐसा करना ठीक नहीं होगा, अभी सरकार-किसानों में बातचीत हो रही है. हालांकि, अदालत ने साफ किया था कि लंबे वक्त से कोई नतीजा नहीं निकला है, सरकार का रुख सही नहीं है.

50 दिनों से जारी है किसानों की लड़ाई
दिल्ली की सीमा पर किसानों का हुजूम पिछले 50 दिनों से लगा हुआ है. अलग-अलग बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, डटे हुए हैं. अबतक कई किसानों की मौत भी हो चुकी है, जिनमें से कुछ ठंड से जान गंवा बैठे हैं तो कुछ ने आत्महत्या कर ली.सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसमें कुल चार लोग शामिल होंगे, जिनमें भारतीय किसान यूनियन के भूपेंद्र सिंह मान, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी (कृषि विशेषज्ञ) और अनिल घनवंत शामिल हैं. ये कमेटी अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को ही सौंपेगी, जबतक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तबतक कृषि कानूनों के अमल पर रोक जारी रहेगी

कृषि कानून की मुश्किलों को दूर करने के लिए सरकार और किसान संगठन कई राउंड की बैठक भी कर चुके थे, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. किसान तीनों कानूनों की वापसी की मांग पर ही अड़े थे, लेकिन सरकार कुछ विषयों पर संशोधन के लिए राजी थी. 

Have something to say? Post your comment
More Niyalya se News
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी हरियाणा: कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में कोर्ट ने 57 लोगों को बरी किया SC ने UGC के नए नियमों पर रोक लगाई, CJI बोले- नए आदेश तक 2012 के नियम लागू उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार को लगाई फटकार, जन औषधि केंद्र बंद करने का आदेश खारिज नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने 16 दिसंबर तक टाला ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित DIG भुल्लर को CBI ने 5 दिन की कस्टडी में लिया दिल्ली-एनसीआर में दीपावली पर ग्रीन पटाखे जलाने के मामले पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला AGR बकाया केस: SC ने वोडाफोन-आइडिया की याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक टाली