Sunday, October 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र • हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
Sports

विराट कोहली बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

January 11, 2021 04:59 PM

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं. मुंबई के अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ. विराट ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है. क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं.

विराट कोहली ने जारी किया बयान, की अपील 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे. बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स ने कमेंट्स में दी बधाई.बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं. फैंस ने ट्वीट्स के जरिए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है. साथ ही मीम्स के जरिए खुशी भी जताई जा रही है. देखिए किस अंदाज में ट्विटर यूजर्स दे रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई. 

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त