Thursday, November 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन • हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति • विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री • हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ीं • हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में स्थापित की जाएंगी स्पेशल न्यायालय, मामलों के त्वरित निपटान पर रहेगा विशेष फोकस • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं पर फोकस, अधिकारियों को दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश • किसान को बीज से बाजार तक सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान देना मोदी सरकार की प्राथमिकता : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला
Entertainment

सलमान खान की 'अंतिम' में वरुण धवन की एंट्री, होगा बड़ा धमाल

January 09, 2021 12:54 PM

डायरेक्टर महेश मांजरेकर की मेगा बजट फिल्म अंतिम को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. अब वैसे तो इस फिल्म के जरिए आयुष शर्मा इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये फिल्म सलमान खान की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है.अंतिम का एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है जिसमें सलमान खान अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं. सिर पर पगड़ी बांधे सलमान खान गुंडों की तरफ तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं.टीजर के बाद से ही अंतिम को ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया जा रहा है. अब उस बज में और ज्यादा इजाफा होने जा रहा है. ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि अंतिम में सलमान खान संग वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं.बताया जा रहा है कि अंतिम में एक जबरदस्त पार्टी नंबर रखा जाएगा. गाने को एकदम मुंबईकर स्टाइल में शूट करने की तैयारी है. उस गाने में चार चांद लगाने के लिए मेकर्स वरुण को साथ लेने का मन बना रहे हैं.अंतिम में वरुण धवन का भी एक रोल होने जा रहा है. बस फर्क इतना होगा कि वे इस कहानी का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि वे सलमान संग एक गाने पर डांस करेंगे.खबरों के मुताबिक इस गाने को देर रात मुंबई के किसी स्टूडियो में शूट किया जाएगा. वहीं वरुण धवन भी इस स्पेशल गाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से दो दिन निकालने की तैयारी कर रहे हैं.अंतिम की बात करें तो इसे इसी साल रिलीज किया जा सकता है. अभी दोनों सलमान और आयुष इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में सलमान और आयुष के बीच जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखने की उम्मीद है.वहीं वरुण धवन भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने जा रहे हैं. वे बहुत जल्द इंटेंस ट्रेनिंग लेने वाले हैं. वे अपना वजन भी काफी कम करते दिखेंगे. ये सब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए करने जा रहे हैं.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा