Thursday, June 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंहहरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्रीहरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पितमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कारप्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा
 
Entertainment

Madam Chief Minister Trailer: मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन सिर्फ तुम्हारी हूं

January 06, 2021 04:41 PM

मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन सिर्फ तुम्हारी हूं. जनता के बीच खड़े होकर बुलंद आवाज में मैडम चीफ मिनिस्टर ऐलान कर देती हैं कि वे मुख्यमंत्री बनने को एकदम तैयार हैं. ऐसी ही है ऋचा चड्ढा की नई फिल्म जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

स्वभाव से अड़ियल लेकिन नीयत से नेक, ऋचा की मैडम चीफ मिनिस्टर एक ऐसी लड़की की कहानी है जो ना किसी के सामने झुकती है और ना ही किसी दूसरे को दबाने में विश्वास रखती है. लेकिन अपने काम के बलबूते वो सत्ता के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंच जाती है.

मैडम चीफ मिनिस्टर का दमदार ट्रेलर

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है. तीन मिनट के ट्रेलर में ऋचा चड्ढा का वो रूप देखने को मिल जाएगा जो पहले ना कभी देखा है और ना ही उन्होंने अपने करियर में ऐसा कुछ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश की है. ट्रेलर को देख समझ आ रहा है कि राजनीति चरम पर होने वाली है, सत्ता के लिए रस्साकशी और खींचतान भी दिखने वाला है और सीटों के बंटवारे पर भी खूब पॉलिटिक्स खिलने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को देख कहानी को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है. साफ पता चल रहा है कि ये एक ऐसी दलित लड़की की कहानी है जिसका समाज ने काफी शोषण किया है. अब बस कैसे वो लड़की समाज के उस दबे वर्ग को फिर ऊपर उठाएगी, कैसे खुद को मैडम चीफ मिनिस्टर बनाएगी, फिल्म इसी बारे में है.वैसे ट्रेलर में एक और बाद गौर करने वाली है. सुभाष कपूर ने इशारों-इशारों में देश की पॉलिटिक्स पर भी तीखा प्रहार किया है. उस मुद्दे को भी फिल्म में उठाने की कवायद रहने वाली है. ऐसे में ऋचा की इस नई पेशकश को लेकर बज अलग ही लेवल का बन गया है. ऋचा की एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक,सबकुछ फैन्स को उत्साहित कर रहा है. फिल्म में ऋचा के अलावा सौरभ शुक्ला और मानव कौल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर