Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana

कांग्रेस पार्टी तीनों किसान विरोधी काले क़ानूनों को ख़त्म करने को वचनबद्ध:रणदीप सिंह सुरजेवाला

November 27, 2020 07:14 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तीनों किसान विरोधी काले क़ानूनों को ख़त्म करने को वचनबद्ध है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इन काले कानूनों को निरस्त कर दिया जाएगा।

पानीपत में आज किसानों को कांग्रेस पार्टी की और से समर्थन व्यक्त करने के बाद सुरजेवाला ने कहा कि किसानों को हमारा खुला समर्थन था, खुला समर्थन है और रहेगा। आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से एक बड़ा वायदा करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने ये स्पष्ट कहा है कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी, इन तीन काले कानूनों को निरस्त कर देंगे।

सुरजेवाला ने कहा की पूरी कांग्रेस पार्टी इस विकट घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को किसानों की आवाज को जबरन नहीं कुचलने देंगे और उनके लोकतांत्रिक हकों की रक्षा करेंगे।

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस शुरू से इन तीनों कानूनों का विरोध करती रही है। इन कानूनों का विरोध करने के कारण संसद में उसके सांसदों को निलंबित तक होना पड़ा है। पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों की कांग्रेस सरकारों द्वारा वहां के किसानों को इन तीन काले कानूनों के कारण होने वाले नुकसान को रोकने और किसानों की सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाया गए हैं। किसान किसी दल विशेष का नहीं बल्कि सभी का होता है और वह अपनी मेहनत से सभी के पेट की भूख मिटाने का काम करता है इसलिए किसान की बात सुनी जानी चाहिए।

सुरजेवाला ने कहा कि जब गांधी जी की सत्य अहिंसा की लाठी लेकर देश के किसान निकले तो दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिटिश साम्राज्य तिनके की तरह बिखर गया। आज फिर दिल्ली दरबार के भाजपाई अहंकारियों के ख़िलाफ़ हुंकार गूंजी है। उन्होंने कहा कि किसान के खेत का पानी अब किसान की आंख का पानी बन गया है। जब दिल्ली और चंडीगढ़ के दरबार किसान को पीड़ित करेंगे। काले कानून बनाकर उसकी रोजी-रोटी और समर्थन मूल्य अगर छीनेंगे, तो सारे राजनैतिक दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित इस लड़ाई में इस देश के किसान के साथ खड़े हैं और जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, अपने भाईयों के साथ खड़े होकर देंगे, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे।

सुरजेवाला ने कहा कि सरकार किसानों को 3 दिसंबर को क्यों बुला रही है? सरकार आज किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे, मोदी जी की हम सबसे पहले तारीफ करेंगे। आप कानून में लिखिए कि किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। परंतु किसान को अगर आप उत्पीड़ित करेंगे, रोड़े अटकाएंगे, कंटीले बाड लगाएंगे, लाठियां मारेंगे, अश्रु गैस मारेंगे तो यह देश को बर्दाश्त नहीं है। अगर किसान ने रोटी पैदा करनी बंद कर दी तो दिल्ली का दरबार एक मिनट चल नहीं पाएगा।

श्री सुरजेवाला ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या दिल्ली का दरबार केवल अडानी की तिजोरियों की रक्षा करने के लिए है? क्या दिल्ली की सल्तनत की नींव इस देश के किसान और खेत मजदूर ने नहीं रखी है? क्या हम जिन्होंने किसान के घर में जन्म लिया या हजारों किसान पंजाब, हरियाणा के जो आए हैं, हम उग्रवादी या अपराधी हैं ?

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह