Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणावासियों से की अपील

November 27, 2020 03:32 PM

चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणावासियों के लिए एक अपील जारी की है। उन्होंने अपील की है कि हरियाणावासी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों की हर संभव मदद के लिए आगे आएं। हुड्डा ने कहा कि जो किसान पंजाब या हरियाणा के अलग-अलग इलाक़ों से दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, उनके खाने-पीने की व्यवस्थाएं की जाएं। किसानों के ठहरने और सोने के लिए भी तमाम प्रबंध किए जाएं। इतना ही नहीं कड़कड़ाती ठंड, बारिश, वाटर कैनन की बौछारों या आंसू गैस के गोलों की वजह से प्रभावित जिन किसानों को डॉक्टरी सहायता या इलाज की जरूरत है, उन्हें भी हर संभव मदद पहुंचाई जाए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार तानाशाही तरीक़े से किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। जबकि, लोकतंत्र में हर नागरिक और हर एक वर्ग को अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए और जल्द से जल्द उनकी मांगों को मानना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और वो इन मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। एमएसपी की गारंटी के बिना नये कृषि क़ानून किसानहित में नहीं हो सकते।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के ज़ुबानी आश्वासन पर किसानों को भरोसा नहीं है। इसलिए वो इसे क़ानून की शक्ल देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार ऐसा करने से पीछे हट रही है। इसलिए किसानों को सरकार की मंशा पर संदेह है। हमने हर मंच से सरकार के सामने पहले भी ये मांगें रखी थी और आगे भी रखेंगे; लेकिन सरकार लगातार इन जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। यही वजह कि मजबूरन किसानों को महामारी के इस दौर में भी अपनी मांगे मनवाने के लिए सड़कों पर आना पड़ा।
***

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा