Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

किसानों पर बल प्रयोग कर भाजपा सरकार किसान विरोधी, कमजोर और कायरता का परिचय दे रही है: अभय सिंह चौटाला

November 26, 2020 05:23 PM

अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक धरना प्रर्दशन के लिए जा रहे किसानों पर इतनी भीषण ठंड में वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल भाजपा का असली किसान विरोधी चेहरा है जबकि प्रजातांत्रिक प्रणाली में हमारा संविधान ये इजाजत देता है कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए कोई भी संगठन शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शनन कर सकता है। ये बात इंडियन नेशनल लोकदल के  प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही तरीका अपना कर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। किसानों द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन को सरकारी कर्मचारियों का समर्थन इस बात की तस्दीक करता है कि आज प्रदेश की सरकार से कोई वर्ग खुश नहीं है। प्रदर्शन के दौरान बुधवार को हुई एक किसान की मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा कि किसान द्वारा दी गई कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र की सरकार को अन्नदाता की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए और किसान संगठनों से बातचीत कर फसलों पर एमएसपी की गारंटी व सजा का प्रावधान का लिखित में आश्वासन दे। किसानों को गिरफ्तार करके व उन पर बल प्रयोग कर भाजपा सरकार किसान विरोधी, कमजोर और कायरता का परिचय दे रही है।
इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार जहां प्रदेश की जनता को हर तरह से प्रताडि़त कर रही है वहीं घोटाले करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती। पहले कोरोना की आड़ में घाटाले किए, अब जब किसान अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर हैं तो इसकी आड़ में मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र करनाल की मंडी में एक और धान खरीद घोटाला सामने आ गया। यह घोटाला अधिकारियों द्वारा सरकार के लोगों के साथ मिली-भगत कर फर्जी गेट पास काट कर किया जा रहा था। वहीं कुरूक्षेत्र व यमुनानगर में दूसरे राज्यों से घटिया क्वालिटी के चावल लाकर बेचने का मामला भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार की हालत यह है कि एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन कोई घोटाला सामने न आए।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*