Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Sports

दिग्गज फुटबॉलर माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 60 की उम्र में ली अंतिम सांस

November 25, 2020 11:17 PM

अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया. अर्जेंटीना की मीडिया के मुताबिक, माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी. माराडोना के निधन पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि मेरे हीरो नहीं रहे. मैंने आपके लिए फुटबॉल देखा. 

डिएगो माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है. अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. माराडोना ने साल 1976 में फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा. इसके एक दशक बाद उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 1986 का विश्व कप जीता. इस दौरान उन्होंने खेल के इतिहास के दो यादगार गोल भी किए. 

इस बेहतरीन खिलाड़ी के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके देश अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 9 फीट ऊंची उनकी प्रतिमा लगी है. साल 2018 में डिएगो माराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी पहली कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया गया था.

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त