Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

भाजपा हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े प्रदेश दौरे पर, कल चंडीगढ़ में मंत्रियों और विधायको से करेंगे बैठक

November 25, 2020 07:33 PM

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने कहा कि हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावडे आगामी दिनों में हरियाणा का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क कर संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के संदर्भ विचार विमर्श करेंगे।

       नई दिल्ली में हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावडे की हरियाणा के लोकसभा सांसदों व राज्यसभा सांसदों के साथ  बैठक के उपरांत  हरियाणा के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बैठक एक प्रकार से राजनैतिक परिचयात्मक बैठक थी। बैठक में पार्टी संगठन के अतिरिक्त प्रदेश की राजनैतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी  विश्लेषणात्मक रूप से चर्चा हुई।
          भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावडे कल चंडीगढ़ में विधायक दल व मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में हरियाणा भाजपा की सह प्रभारी व सांसद अन्नपूर्णा देवी भी
भी उपस्थित रहेंगी। हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावडे आगामी दिनों में हिसार,कुरुक्षेत्र व गुरूग्राम का दौरा भी  करेंगे। हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावडे इस दौरान प्रशिक्षण शिविरों में मंडलाध्यों व जिलाध्यक्षों से भी भेंट करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*