Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा
Punjab

पंजाबः 1 दिसंबर से सभी शहरों और कस्बों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यूः CM अमरिंदर

November 25, 2020 02:46 PM

कोरोना वायरस को फिर से अपने विकराल रूप में आते देख देश की राज्य सरकारें चिंतित हो उठी हैं और इससे बचाव को लेकर नानाप्रकार के फैसले लेने पर आमादा हैं|कई राज्यों में जहां कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू फिर से लग चुका है|वहीँ पंजाब में भी अब फिर से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है|पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के सभी कस्बों और शहरों में पहली दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगेगा जिसके तहत रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक आने जाने पर पाबंदी रहेगी।

पंजाब सरकार के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू का उलंघन करने, मास्क नहीं पहनने व इसी प्रकार कोई भी कोरोना एडवायजरी का पालन नहीं करने पर अब 500 की जगह 1000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा|इसके अलावा राज्य में सभी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हाल रात 9.30 बजे बंद हो जाएंगे|बतादें कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर अपने इन नए दिशा निर्देशों का 15 दिसंबर को फिर से आकलन करेगी।

स्वास्थ्य विभाग को किया निर्देशित……

इधर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को भी कड़े निर्देश देकर पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है|कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की उपलब्धता पर ज्यादा फोकस किया जाये और तुरंत प्रभाव से जरूरी स्टाफ की भर्ती की जाए।एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे और पांचवें वर्ष के छात्रों को भी बैकअप स्टाफ के तौर पर रखा जाये|

बतादें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना मरीजों की पहचान के लिए तेजी से टेस्टिंग को बढ़ाने का भी फैसला किया है और मौजूदा समय में जो रोजाना 25000 कोरोना टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है उस पर पूरी तरह से अमल करने का निर्देश दिया है।साथ ही जिला अस्पतालों में 24 घंटे टेस्टिंग की सुविधा के लिए कहा गया है

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं
हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी