Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

पंचायत व नगर निगम चुनावों के लिए जेजेपी ने गठित की दो कमेटियां

November 22, 2020 05:39 PM

जननायक जनता पार्टी  ने आगामी पंचयात और नगर निगम चुनावों के लिए अलग-अलग दो कमेटियों का गठन किया हैं। इन दोनों कमेटियों में पार्टी के 9 वरिष्ठ नेता शामिल है। दोनों कमेटियां पंचायत और नगर निगम चुनावों को लेकर जल्द पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को सौंपेगी। कमेटी में शामिल वरिष्ठ नेता पंचायत तथा नगर निगम चुनावों को जेजेपी द्वारा कैसे लड़ा जाए ?  इस बारे में अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी। यह निर्णय जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया हैं। इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अलग से एक जननायक मजदूर व कर्मचारी संघ बनाने, सभी जिलों में पार्टी कार्यालयों की स्थापना और जेजेपी के दूसरे स्थापना दिवस को मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। 

 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जेजेपी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हर्ष कुमार, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैणी, महेंद्रगढ़ से जेजेपी जिला प्रधान मंजू चौधरी होंगे। वहीं नगर निगम के चुनावों को लेकर जेजेपी ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इनमें टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली, पार्टी के शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारी ईश्वर सिंह मान, यूएलबी सैल के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेश मित्तल होंगे। उन्होंने कहा कि यह दोनों कमेटियां पंचायत व नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी यह रिपोर्ट तैयार करेगी कि पार्टी को कैसे यह चुनाव लड़ने चाहिए ? क्या जेजेपी बिना चुनाव निशान के साथ चुनाव लड़े या फिर चुनाव निशान पर ? पार्टी को कौन-कौन से नगर निगमों से चुनाव लड़ना चाहिए आदि के बारे में दोनों कमेटियां विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी और उसके बाद आगामी निर्णय लिए जाएंगे।

 

निशान सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में यह भी निर्णय लिया है कि कर्मचारियों व मजदूरों के हित में जेजेपी द्वारा इनसो की तर्ज पर रजिस्टर्ड जननायक मजदूर व कर्मचारी संघ (जेएमकेएस) के नाम से अलग से एक संघ बनाया जाए जो कि कर्मचारियों व मजदूरों के हित में निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 9 दिसंबर को पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस को मनाने को लेकर भिवानी में जन अभार के नाम से विशाल जनसभा करने का निर्णय लिया है और इस रैली को कामयाब बनाने के लिए जल्द पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी जाएगी।

 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा संगठन की तरफ से एक प्रस्ताव रखकर जनहित कार्यों के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में यह प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने रखा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार देने का अधिकार, महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी,  बीएसीए वर्ग को पहली बार पंचायत चुनावों में आठ प्रतिशत भागीदारी, ग्रामीण मतदाताओं को “राइट टू रीकॉल” का अधिकार, हिसार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी व निर्माण कार्य शुरू होने आदि अनेकों जन हित में किए गए कार्यों के लिए डिप्टी सीएम का वोट ऑफ थैंक्स के जरिए धन्यवाद किया। निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी प्रदेश के सभी जिलों में जहां कार्यालय स्थापित नहीं हैं, वहां जल्द अपने कार्यालयों को स्थापित करेगी ताकि कार्यकर्ताओं तथा जनता के संपर्क में आसानी हो।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा