Friday, July 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Haryana

गठन के 2 साल पूरे होने पर 9 दिसंबर को भिवानी में विशाल जनसभा करेगी जेजेपी

November 21, 2020 06:46 PM

जननायक जनता पार्टी आगामी 9 दिसंबर को भिवानी में विशाल जनसभा करके अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाएगी। जेजेपी जन आभार” के नाम से रैली का आयोजन कर गठबंधन सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा प्रदेश हित में करवाए गए कार्यों के लिए उनका व गठबंधन सरकार का आभार प्रकट करेगी। यह निर्णय जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में शनिवार को गुरुग्राम में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाप्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराज्य मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़अनंतराम तंवरराष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्यजेजेपी विधायकजिला प्रधानप्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षइनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आदि मौजूद रहे। बैठक में पार्टी द्वारा सर्व प्रथम शोक प्रस्ताव पेश किया गयाजिस पर वरिष्ठ नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर महान विभूतियोंपार्टी से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओँ एवं उनके परिजनों के निधन तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि गरीबकिसानकमेरे वर्ग के हित में जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए जींद की पावन धरा पर 9 दिसंबर 2018 को जननजायक जनता पार्टी का गठन किया था और आगामी 9 दिसंबर को जेजेपी का दो साल का सफर पूरा होने जा रहा है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से भिवानी में जन आभार रैली का आयोजन कर दूसरे स्थापना दिवस को मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार देने का अधिकारमहिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारीबीएसीए वर्ग को पहली बार पंचायत चुनावों में आठ प्रतिशत भागीदारीग्रामीण मतदाताओं को राइट टू रीकॉल” का अधिकारहिसार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी व निर्माण कार्य शुरू होने आदि अनेकों जन हित में किए गए कार्यों के लिए रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व गठबंधन सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा।

 

निशान सिंह ने कहा कि बैठक में पदाधिकारियों द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती के बारे में चर्चा की गई। इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठन का अन्य राज्य में विस्तार करने के लिए कई राज्यों में प्रदेशाध्यक्षों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है ताकि हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी जेजेपी को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन विस्तार के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जल्द हलका प्रधानों की भी नियुक्तियों की जाएगी। इसके अलावा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा