Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण
Haryana

डिप्टी सीएम का वादा, नए साल पर महिलाओं को मिलेगा नया तोहफा

November 21, 2020 06:45 PM

प्रदेश की पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद सुनिश्चित करने के बाद अब नव वर्ष पर बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। राज्य सरकार प्रदेश में राशन डिपो के संचालन के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी ताकि मातृशक्ति को और ज्यादा ताकत मिले। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। वे शनिवार को गुरुग्राम स्थित जेजेपी के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि गठबंधन सरकार महिलाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में गठबंधन सरकार ने कानून बनाकर महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 फीसदी हिस्सेदारी दी है और यह व्यवस्था ग्राम पंचायतों से आगे बढ़कर जिला परिषद और ब्लॉक पंचायत समिति में भी लागू होगी, जिसमें ऑड-ईवन का फार्मूला इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा महिलाओं को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव लाने की आवश्यकता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार नए साल तक राशन डिपो के संचालन के नियमों में बदलाव लाकर इनकी नियुक्तियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी और उन्हें नव वर्ष के अवसर पर यह नया तोहफा देगी।   

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता के सहयोग से गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल का सपना साकार करते हुए सरकार ग्रामीणों मतदाताओं को "राइट टू रीकॉल" का अधिकार दे रही हैं। इससे गांवों के विकास में बाधा बनने वाले सरपंचों को ग्रामीण हटा सकेंगे। इसी तरह सरकार ने ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का कार्य किया हैं।

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देने के लिए सरकार ने अपना वादा निभाते हुए निजी क्षेत्र में युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां देने का कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राज्य के युवाओं को रोजगार देना है न कि किसी की नौकरी छीनना। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद निजी क्षेत्र की नई नौकरियों में राज्य के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां मिलने का अधिकार मिलेगा।      

 - डॉ. अजय चौटाला ने पार्टी के नए जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

शनिवार को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गुरुग्राम में पार्टी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। अजय चौटाला व सरदार निशान सिंह ने गुरुग्राम में भव्य कार्यालय स्थापित कर जन सेवा में समर्पित करने के लिए पार्टी की जिला कार्यकारिणी को बधाई दी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, अनंतराम तंवर, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जिला प्रधान रिषी राज राणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश डागर, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, पूर्व जिला प्रधान सूबे सिंह बोहरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा