Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण
Haryana

जल है तो जीवन है:कमलेश ढांडा

November 21, 2020 04:20 PM

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि जल है तो जीवन है, इसी आधार पर केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल और हर नल में स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

          राज्य मंत्री कमलेश ढांडा आज जिला कैथल के कलायत खंड के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत पानी की जांच हेतू मोबाइल वॉटर टैस्टिंग लैब वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत लोगों से बातचीत कर रही थीं।

          उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपए की मोबाइल वाटर टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन प्रदेशवासियों के लिए अच्छी सौगात लेकर आई है ताकि गुणवत्ता वाला पानी हर घर में पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके। यह मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर पानी के सैंपल लेकर मौके पर ही पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देगी।

          उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 2024 तक देशभर में हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में नल के जरिये स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए 3.5 लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। पीने के पानी की समस्या खासकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा विकट है और इस समस्या से सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल जीवन मिशन के तहत कार्य किये जा रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिशन को जल्द से जल्द सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। कलायत खंड में पीने के पानी को हर घर में पहुंचाने के लिए 18 करोड़ रुपए की लागत से काम शुरू हो चुका है और 42 करोड़ रुपए के कार्य शीघ्र शुरू होने वाले हैं।     

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा