Thursday, November 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्व. काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित • विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन • हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति • विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री • हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ीं • हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में स्थापित की जाएंगी स्पेशल न्यायालय, मामलों के त्वरित निपटान पर रहेगा विशेष फोकस • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं पर फोकस, अधिकारियों को दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश • किसान को बीज से बाजार तक सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान देना मोदी सरकार की प्राथमिकता : डॉ. अर्चना गुप्ता
Entertainment

एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

November 04, 2020 01:40 PM

साल 2020 बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है. इस कोरोना काल में  बॉलीवुड ने एक के बाद एक कई दिग्गज अभिनेताओं को हमेशा के लिए खो दिया है. अब एक्टर फराज खान का भी निधन हो गया है. 46 साल की उम्र में फराज खान ने बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है. उन्होंने ट्वीट कर फराज के जाने पर दुख जाहिर किया है.

फराज खान का निधन

पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा है- भारी दिल के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि फराज खान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. आप सभी की मदद और दुआ के लिए शुक्रिया. उनके परिवार के लिए सभी प्रार्थना करें. उनके जाने के बाद जो शून्य पैदा हुआ है उसे भरना अब मुमकिन नहीं होगा. वहीं एक और ट्वीट कर पूजा भट्ट ने उम्मीद जताई है कि फराज के गाने हमेशा याद रखे जाएंगे और हमेशा लोगों के दिल में बजते रहेंगे.फराज खान एक जमाने के काफी पॉपुलर एक्टर थे. उन्होंने मेहंदी, फरेब, दुल्हन बनू मैं तेरी, चांद बुझ गया जैसी कई फिल्मों में काम किया था. लेकिन बीते कुछ समय से ये एक्टर खराब तबीयत की वजह से लाइमलाइट से दूर था. आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं चल रही थी. बताया गया था कि एक्टर सलमान खान ने इस मुश्किल समय में फराज की काफी मदद की. जब तक उनका बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चलता रहा, सलमान ने उनके सभी बिल्स का भुगतान किया था. उन्होंने फराज के परिवार पर किसी भी तरह का आर्थिक बोझ नहीं आने दिया था. पूजा भट्ट भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सभी से मदद की गुहार लगा रही थीं. 

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा