Friday, June 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकातहरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे मेंस्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनेंएग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवरहरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलावराज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रो असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहिसार महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामितपात्र श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा पंजीकरण - अनिल विज
 
Haryana

निकिता के दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा : ओमप्रकाश धनखड़

October 29, 2020 08:51 PM

चंडीगढ़ / फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को फरीदाबाद पहुँच कर निकिता के परिवार से मिले l परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया l निकिता की माँ ने प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को बताया कि मेरी बेटी को संगठित अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है l अपराधी वर्षों तक मेरी बेटी का पीछा करते रहे l यह कोई अचानक घटी घटना नहीं, वो बहादुरी से भिड़ी, मेरी बेटी ने ग़लत चलन को स्वीकार नहीं किया और बलिदान हो गई । मुझे मेरी बेटी पर नाज है । मेरी बेटी को न्याय मिले, कोई और बेटी ना मरे बस यही अर्ज है ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी माँ को सांत्वना देते हुए कहा कि निकिता के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी l बेटी को न्याय दिलाना और संगठित अपराध की कमर तोड़ना सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि एस आई टी गठित हो गई है। संगठित अपराध को तह तक जाँचेंगे और फ़ास्ट ट्रैक अदालत से जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जाएगा । उन्होंने कहा कि पुराने मुक़दमे भी खोल दिये हैं, अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा l निकिता एक बहादुर बेटी थी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक दीपक मंगला, चेयरमैन मेहरचंद गहलोत, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद शर्मा व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे और शोक व्यक्त किया l

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह शहर की सुंदरता और सुविधाओं पर पीएमडीए का विशेष फोकस — के मकरंद पांडुरंग
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनें एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर