Thursday, August 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
*चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसाचंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरणहरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती हैहरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्तअंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’
Haryana

फसलों को हर हाल में एमएसपी पर ही खरीदा जाएगा:दुष्यंत चौटाला

October 24, 2020 05:22 PM
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी किसान को फसल बेचने में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। फसलों को हर हाल में एमएसपी पर ही खरीदा जाएगा।
        उपमुख्यमंत्री ने आज जींद जिला की कई अनाज मण्डियों का दौरा कर फसल खरीद कार्य का जायजा लिया। उन्होंने जींद, अलेवा तथा उचाना की अनाज मण्डियों में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष मौसम फसल के अनुकूल रहा है, जिसकी बदौलत प्रदेश में फसलों की अच्छी पैदावार हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दौगुना धान मण्डियों में बिक्री के लिए पहुंचा है, जिसे 24 घण्टे में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर गोदामों तथा मीलों तक पहुंचा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक 38 लाख मीट्रिक टन धान मण्डियों में पहुंचा है, जिसमें से 31 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यही नहीं किसानों के खातों में दो हजार पचास करोड़ रुपये  की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जो तीन कृषि कानून लागू किए गए हैं, वह पूरी तरह से किसान व किसानी हितैषी हैं। इन कानूनों के बनने से किसानों को जहां अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी मिली है, वहीं अनेक फसलों को एमएसपी पर भी खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरसों, दाल, मक्का, बाजरा, कपास समेत कई फसलों को निर्धारित मूल्य पर ही खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि भावान्तर भरपाई योजना के तहत प्रथम चरण में मात्र चार फसलों को शामिल किया गया था, लेकिन अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें 11 बागवानी फसलों को शामिल कर दिया गया है, जिसमें टमाटर व अदरक की फसलें भी शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने उचाना के किसान भवन में हलके के लोगों की समस्याओं व शिकायतों को भी सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरण
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है
हरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्त
अंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले -- ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगे
हरियाणा सरकार ने 17 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किए तबादले
सभी विभाग प्रत्येक विकास परियोजना में आपदा की तैयारी को शामिल करें : डॉ. सुमिता मिश्रा