Friday, September 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने कर-कमलों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि वितरण कीकिसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे बैठकफिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापताBRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकातदिल्ली के लक्ष्मी नगर में आज MCD का एक्शन, D ब्लॉक में मैनुअल डिमोलिशन जारीमहिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा: परिवहन मंत्री अनिल विज
Haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने एक प्रस्ताव सौंपा

October 24, 2020 04:43 PM

हरियाणा के हिसार में एकीकृत विमानन केंद्र की अपार संभावनाओं को देखते हुए अब इसका विश्व स्तरीय एयरोट्रोपोलिस परियोजना तथा विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में विस्तार करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात कर हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने एक प्रस्ताव सौंपा और एयरोट्रोपोलिस परियोजना तथा विशेष आर्थिक क्षेत्र को लेकर व्यापक चर्चा की।
पूरी परियोजना की समीक्षा करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने परियोजना को तैयार करने के लिए डॉ. कमल गुप्ता के कार्य की सराहना की और कहा कि वह इस संबंध में सभी संभावनाओं को तलाशेंगे और परियोजना को अमली जामा पहनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के दौरान डॉ. गुप्ता ने बताया कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया, चीन तथा ताइवान आदि देशों में एयरोट्रोपोलिस परियोजनाओं का विस्तृत अध्यन करके यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि एकीकृत विमानन केंद्र के विस्तार के लिए 10 हजार एकड़ अतिरिक्त भूमि की जरूरत होगी। इससे भविष्य की विभिन्न जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। हिसार में बनने वाला यह हवाई अड्डा भारतवर्ष का एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा होगा जो वाणिज्यिक और औद्योगिक दृष्टि से परिपूर्ण होगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से हिसार की एयरोट्रोपोलिस परियोजना अमेरिका, दक्षिण कोरिया, चीन तथा ताइवान देशों से भी बेहतर होगी।
यहां हवाई यात्रियों को होटल, शॉपिंग मॉल, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। एयरोपोलिस परियोजना विकास की दृष्टि से डिजाइन की गई है। आने वाले दिनों में हिसार आर्थिक गतिविधियों के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा। इसके पूरी तरह से विकसित होने से न केवल हरियाणा बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी इसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। भविष्य में हिसार आर्थिक गतिविधियों के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा। इसके पूरी तरह से विकसित होने से न केवल हरियाणा बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी इसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।
एयरोट्रोपोलिस परियोजना में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सैन्य हार्डवेयर, एयरोस्पेस से संबंधित वस्तुएं, एयरक्राफ्ट का रख रखाव, पाट्र्स की मरम्मत व ओवरहालिंग, टेक्नोपार्क, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, मेडिकल हब, फिल्म सिटी तथा फूड पार्क सहित कुल 15 परियोजनाएं विकसित की जाएंगी, जो दुनिया के किसी एयरपोर्ट पर नहीं है। कुल मिलाकार यह एक बेहतरीन महत्वाकांक्षी परियोजना सिद्ध होगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने कर-कमलों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि वितरण की
महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा: परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले; जे. गणेशन बने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के DG, मुकुल कुमार को HSVP प्रभार जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ,पंजाब के महामहिम राज्यपाल और प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दिलाई शपथ, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे उपस्थित जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मा युवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल की हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षा