Thursday, October 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Haryana

अनिल विज ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती पर साधा निशाना,सही मायनों में महबूबा मुफ़्ती अपनी रिटायरमेंट घोषित कर रहीं है

October 24, 2020 04:27 PM

भाजपा ने बिहार चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कोरोना की वैक्सीन को बिहार में मुफ्त देने की घोषणा की है। जिसको लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि घोषणा पत्र में कोरोना की वैक्सीन को मुफ्त में देने की घोषणा करने में कुछ गलत नहीं है क्योंकि घोषणा पत्र उस पार्टी की प्राथमिकताओं का दस्तावेज होता है जिसका मतलब ये होता है कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम उन प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे। विज ने कहा कि जितनी भी प्राथमिकताएं आती हैं आज उनमें कोरोना की वैक्सीन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए उनकी पार्टी ने इसकी घोषणा की है। विज ने कहा कि इससे पहले भी पार्टियां अपने मेनिफेस्टो में साइकिल, लैपटॉप, टेलीविजन देने की घोषणा करते आए हैं और इस तरह की घोषणा हमेशा से होती आई हैं। विज ने कहा कि अगर हमारी पार्टी ने कोरोना वैक्सीन फ्री में देने की घोषणा की है तो उसमें गलत क्या है?

अनिल विज ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के जम्मू-कश्मीर में दोबारा धारा 370 लगवाए जाने के बयान को लेकर महबूबा मुफ़्ती पर निशाना साधा और कहा है कि सही मायनों में महबूबा मुफ़्ती अपनी रिटायरमेंट घोषित कर रहीं है, क्योंकि धारा 370 अब किसी भी हालत में नहीं लगने वाली है। विज ने कहा कि उस वक़्त के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक बार धारा 370 लगाने की गलती की थी, लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसलिए इस समय में महबूबा मुफ़्ती धारा 370 लगवाने के सपने को छोड़ दें और जो उन्होंने भारत के तिरंगे का अपमान किया है उसके लिए उन्हें कभी भी माफ़ नहीं किया जा सकता।

जींद में गैंग रेप पीड़िता इंसाफ की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी थी लेकिन उसके बावजूद उसे इंसाफ नहीं मिला जिसके बाद पीड़िता ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से उम्मीद जताई थी कि वो उसे इन्साफ दिलवा सकते हैं। पीड़िता ने अनिल विज से मामले की जाँच करवाने की मांग की। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्होंने एसपी से इस पूरे घटनाकर्म की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि यह घटना दिल्ली की है लेकिन मामला जींद में दर्ज करवाया गया है। इसलिए उन्होंने एसपी को निर्देश दिए हैं की इस मामले में उचित कार्यवाई की जाए ।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह