Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,झूठ बोलो, जुमला गढ़ो और आगे बढ़ो और फिर दूसरा जुमला गढ़ो जिससे कि लोग पिछला जुमला भूल जाएं

October 24, 2020 04:04 PM

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का यह मार्का बन गया है कि झूठ बोलो, जुमला गढ़ो और आगे बढ़ो और फिर दूसरा जुमला गढ़ो जिससे कि लोग पिछला जुमला भूल जाएं। लेकिन आज लोग इनकी असलियत पहचान गए हैं। कांग्रेस पार्टी बरोदा विधानसभा के उपचुनाव मे एकतरफा जीत दर्ज करेगी। जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यह बातें बरोदा उपचुनाव में गांव शामड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए कहीं। इस दौरान गोहाना में उन्होंने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

कुमारी सैलजा ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों का कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी आवाज को उठा रही है। इन काले कानूनों का सबसे ज्यादा असर हरियाणा प्रदेश में देखा जा रहा है। हमारे प्रदेश के किसान, मजदूर, आढती भाई इन काले कानूनों से प्रभावित हुए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के लिए जीवनरेखा है। श्रीमती इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी थी, उसे इस सरकार ने खत्म करने की साजिश रची है।

कुमारी सैलजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इनकी कथनी और करनी में साफ अंतर है। प्रदेश की मंडियों में किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान आज दर्द में है। लेकिन भाजपा सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा है। यह सरकार बहुत बड़े-बड़े वायदे करती है। किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया गया, लोगों को 15 लाख देने का वायदा किया गया। इनकी हर बात जुमला ही साबित हुई है। अभी यह जो न्यूनतम समर्थन मूल्य का झांसा दे रहे हैं, यह भी जुमला साबित हो रहा है। नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री जी ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन आज प्रधानमंत्री जी नोटबंदी का जिक्र भी नहीं करते हैं। भाजपा सरकार का यह मार्का बन गया है कि झूठ बोलो जुमला गढ़ो और आगे बढ़ो और फिर दूसरा जुमला गढ़ो जिससे कि लोग पिछला जुमला भूल जाएं। लेकिन आज लोग इनकी असलियत पहचान गए हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा जजपा सरकार में बड़े-बड़े घोटाले निकल कर सामने आ रहे हैं। यह लोग अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए चाहे कुछ भी कहें, लेकिन जनता असलियत जानती है। यह लोग बौखलाए हुए हैं। बरोदा की सीट कांग्रेस पार्टी की है। कांग्रेस पार्टी इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। पूरे हरियाणा प्रदेश से फीडबैक आ रहा है कि लोग कह रहे हैं कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा कहीं भी जीत दर्ज नहीं कर पाएगी, हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। एक सरकार की नाकामियां और दूसरा जनता के लिए कांग्रेस पार्टी का खड़ा होना,  इन दोनों बातों को मिलाकर मैं दावे से कह सकती हूँ कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी लगातार किसान, मजदूर,व्यापारियों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने हरियाणा प्रदेश में ट्रैक्टर यात्रा के जरिए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ इन वर्गों की आवाज को बुलंद किया था। किसी विपक्षी नेता में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर सके, अकेले श्री राहुल गांधी जी लगातार इस तानाशाह सरकार के खिलाफ देशवासियों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक शमशेर गोगी,विधायक रेणु बाला,  पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, पूर्व विधायक बंताराम बाल्मीकि, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरी, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग, कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा, होशियारी लाल शर्मा, हरियाणा कांग्रेस लीगल सेल के चैयरमैन लाल बहादुर खोवाल, श्याम सुंदर बत्रा, हरियाणा केश कला कौशल विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी, माटी कला बोर्ड के पूर्व चैयरमैन भूपेंद्र गंगवा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है