Monday, October 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा • नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम
Bihar

तेजस्वी ने जारी किया RJD का घोषणा पत्र, नौकरी और कर्जमाफी समेत किए ये वादे

October 24, 2020 11:04 AM

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में आरजेडी ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है. पटना में तेजस्वी यादव, मनोज झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया.  घोषणा पत्र में पार्टी ने बेरोजगारों से कई वादे किए हैं. इसमें आरजेडी ने 10 लाख नौकरी देने के अपने पुराने बयान को दोहराया है. इसके अलावा पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है. सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए बिहार के युवाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

सरकारी नौकरी में बिहार के युवाओं को तरजीह देने के लिए राज्य सरकार डोमिसाइल पॉलिसी लाएगी और सरकारी नौकरियों के 85 फीसदी पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित होंगे. इसके अलावा आरजेडी ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है. 

आरजेडी ने वादा किया है कि नए उद्योगों के लिए नई नीति लाई जाएगी, नए उद्योग स्थापित करने के लिए टैक्स नहीं देगा पड़ेगा. 

संविदा शिक्षकों और उर्दू शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जाएगी. 

किसान आयोग, व्यावसायिक आयोग, युवा आयोग और खेल आयोग का गठन किया जाएगा. 

राज्य की जीडीपी का 22 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा.

किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. 

गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा और सीसीटीवी लगाए जाएंगे.

बुजुर्गों और गरीबों का पेंशन 400 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति महीने किया जाएगा. 

किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलासिस की व्यवस्था होगी. 

हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का गठन किया जाएगा. 

'50 साल का उम्र पूरा कर चुके सरकारी कर्मचारी जो ठीक परफॉर्म नहीं करते हैं उन्हें आवश्यक सेवा निवृति दी जाएगी'-पुराने सरकार के इस आदेश को वापस लिया जाएगा.  

Have something to say? Post your comment
More Bihar News
बिहार के जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 लोग गिरफ्तार बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, सावन के सोमवारी पर पहुंची थी भारी भीड़ झारखंड: रांची विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्ज बिहार: संजय टाइगर और अरुण शंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली BJP विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली बिहार: विजय चौधरी, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई बिहार: नीतीश कुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत नीतीश कुमार आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्य को मिलेंगे दो उपमुख्यमंत्री