Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

विश्वविद्यालयों के कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर डिप्टी सीएम से मिले इनसो प्रदेशाध्यक्ष

October 20, 2020 05:57 PM

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) समेत प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में लगे कच्चे कर्मचारियों (कॉन्ट्रैक्ट पर लगे असिस्टेंट प्रोफेसरकच्चे सुरक्षा कर्मचारीमाली आदि) को वेतन नहीं मिलने के चलते छात्र संगठन इनसो ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को इस विषय से अवगत करवाया है। मंगलवार को इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में इनसो का एक प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री से मिला। इस दौरान देशवाल ने डिप्टी सीएम को बताया कि पिछले चार महीनों से विश्वविद्यालयों के कच्चे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है और जिसकी वजह से परेशान कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है।

 

इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में लगे कच्चे मेस कर्मचारियों का वेतन भी उन्हें नहीं मिला है क्योंकि अधिकतक शिक्षण को-ऑपरेटिव मेस होने के कारण उनका वेतन छात्रों द्वारा वहन किया जाता था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय व हॉस्टल कई महीनों से बंद पड़े है और मेस कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। इनसो हरियाणा इकाई ने मांग की कि जब तक हॉस्टल नहीं खोले जाते तब तक विश्वविद्यालय प्रशासन को आगे आकर मेस कर्मचारियों को वेतन देना चाहिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इनसो की इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही और कहा कि जल्द से जल्द एमडीयू सहित प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कच्चे कर्मचारियों के वेतन की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*