Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी,कांग्रेस के 30 बड़े नेता करेंगे चुनाव प्रचार

October 18, 2020 03:42 PM

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े युवा चेहरे इंदुराज नरवाल को उम्मीदवार बनाया है। इंदुराज नरवाल इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि स्टार प्रचारकों में उनके अलावा पार्टी प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, हरिंदर मलिक, आशीष दुआ, वीरेंद्र राठौर, धर्मपाल मलिक, फूल चंद मुलाना, रघुवीर सिंह कादयान, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, जगबीर मलिक, शकुंतला खटक, जयवीर बाल्मीकि, भारत भूषण बतरा, राजेंद्र जून, धर्म सिंह छोकर, कुलदीप वत्स, शमशेर सिंह गोगी, सुरेंद्र पंवार, सुभाष देशवाल गंगोली, अशोक अरोड़ा, चक्रवर्ती शर्मा व अनिल सैनी शामिल हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के घोटालों, कृषि विरोधी काले कानूनों, बढ़ती बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, प्रदेश में पनपे भ्रष्टाचार, डूबती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को जोर शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि बरोदा की जनता इस उपचुनाव में भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते