Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
Haryana

नवनियुक्त चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर जताया आभार

October 17, 2020 04:32 PM

हरियाणा सरकार द्वारा नरवाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर वे डिप्टी सीएम से मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

 

हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन रामनिवास ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें जो यह नई जिम्मेदारी मिली है उसे वे बखूबी से निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा कि खादी के विकास एवं कारीगरों के कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा काम हो ताकि इससे रोजगार के अवसर बढ़े। रामनिवास ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूती देने के लिए इसके निदेशालय का गठन किया गया है और इससे खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

 

सुरजाखेड़ा ने कहा कि देश में स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र रहा खादी उद्योग आत्मनिर्भरता के लिए शुरू से ही अपना अहम रोल अदा कर रहा है इसलिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज खादी की महत्ता पूरी दुनिया में है और राज्य में इसका उपयोग बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों को समय-समय पर प्रेरित भी किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर