Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

पूर्व मंत्री विनोद शर्मा किसानों के सच्चे हितैषी, मौत के मामले में आरोपी ठहराए जा रहे बेकसूर किसानों को उपलब्ध करवाएंगे हर संभव मददः मेहता

October 17, 2020 12:09 PM

अंबाला। समाजसेवी राकेश मेहता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा किसानों के सच्चे हितैषी हैं। इसी वजह से अब वे मुसीबत के समय किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। मेहता ने कहा कि नारायणगढ़ में किसानों पर दर्ज हत्या के मामले में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने किसानों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। मेहता शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर से लगातार दो बार विधायक बनकर उन्होंने जनता की सच्ची सेवा की थी। इसी वजह से वे जरुरत पड़ने पर जनता के सुख दुख में हर समय तत्पर रहते हैं।
-------
पहले कोरोना के खिलाफ डटे अब किसानों के साथ डटेंगे
बलदेव नगर के रहने वाले राकेश मेहता ने कहा कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा पहले कोरोना वायरस के खिलाफ मैदान में आकर डटे थे। अब वे हत्या के मामले में नामजद किए गए किसानों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को कोरोना वायरस से बचाने में शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। पहले पूरी विधानसभा के हर घर को सैनिटाइज किया गया था। इसके बाद घर-घर जाकर सैनिटाइजर बांटे गए थे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को यह अच्छी तरह मालूम है कि शर्मा मुसीबत की हर स्थिति में उनके सा‌थ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बेकसूर किसानों के मामले में पैरवी के लिए भी शर्मा ने किसानों को भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि एसपी राजेश कालिया से भी वे किसानों के हित में निष्पक्ष जांच का आग्रह कर चुके हैं ‌ ताकि किसी भी बेकसूर किसान को सजा न मिले।
------------
सरकार को सुननी चाहिए किसानों की बात
पारित तीन कानूनों के मुद्दे पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने केंद्र सरकार से किसानों की बात सुनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पारित कानूनों का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के मुखर विरोध का समाधान होना चाहिए अन्यथा यह किसानों के साथ ज्यादती होगी। उन्होंंने कहा कि वायदे के मुुताबिक राज्य सरकार को अंबाला में युवाओं के रोजगार के लिए आईएमटी स्थापित करनी चाहिए। अभी तक इस वायदे को लेकर प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान होना चाहिए ताकि देश के पेट भरने वाले अन्नदाता को खुद भूखा न मरना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। शर्मा ने कहा कि वे भी किसानों के साथ खड़े हैं। जरुरत पड़ी तो उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया