Friday, April 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ : राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 कांग्रेसी विधायकों पर गिरी गाज, कांग्रेस हाई कमान ने पाँचों विधायकों को किया सस्पेंड…एक सच्ची कहानी,हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा की जुबानीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ने हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में जनगणना - 2027 (स्व-गणना) के पहले चरण का शुभारंभ कियाहरियाणा लोक सेवा आयोग‌ (HPSC) के एक सदस्य का कार्यकाल 16 अप्रैल को हो रहा पूरा, पद के लिए लाॅबिंग तेजनगर निकाय चुनाव 2026: 826 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोगआसिम मुनीर उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरान पहुंचेजोश और हिम्मत से लबरेज हैं सम्राट चौधरी, उनके नेतृत्व में बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां" - ऊर्जा मंत्री अनिल विजलोकसभा में रामनारायण यादव का व्याख्यान, दल-बदल कानून पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को किया संबोधित।
 
National

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 1,632 करोड़ रुपये की सोलर परिसंपत्ति अधिग्रहण करते हुए टोटल के साथ संयुक्त उद्यम का विस्तार किया

October 15, 2020 05:00 PM

अहमदाबाद, 15 अक्टूबर, 2020: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और टोटल एसए (टोटल) ने भारत में 2,148 मेगावाट सौर ऊर्जा परिसंपत्तियों के लिए 50:50 संयुक्त उद्यम(जेवी) का गठन किया था, जो अप्रैल 2020 में 17,385 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यूएशन पर सेटअप किया गया था। संयुक्त उद्यमने 1,632 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यूएशन वाली 205 मेगावाट की ऑपरेटिंग सौर संपत्ति के हस्तांतरण के जरिये, संयुक्त उद्यमके समझौते के अनुसार आज एक और अधिग्रहण पूरा कर लिया। अधिग्रहण के साथ, संयुक्त उद्यमके तहत कुल ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो 2,353 मेगावाट का हो गया है।

टोटल ने अपने स्टेप-डाउन सब्सिडियरी के जरिये, नए अधिग्रहण में 50% हिस्सेदारी के लिए संयुक्त उद्यममें 310करोड़ रुपये का निवेश किया है। एजीईएल ने इससे पहले 1 अक्टूबर 2020 को एस्सेल ग्रुप की इन परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की घोषणा की थी। ये परिसंपत्तियां पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। सभी परिसंपत्तियों में विभिन्न राज्य बिजली वितरण कंपनियों के साथ दीर्घकालिक विद्युत खरीद समझौते (पीपीए) भी हुए हैं। लगभग 21 वर्षों के औसत शेष पीपीए को देखते हुए, यह पोर्टफोलियो अभी युवा है।

यह लेनदेन संयुक्त उद्यमप्लेटफॉर्म को विकसित करने की एजीईएल और टोटल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और रिन्यूएब्ल सेक्टर में उनकी साझेदारी को गहराई प्रदान करता है। यह परिसंपत्ति उन राज्यों में संयुक्त उद्यमकी मौजूदगी का विस्तार करती है, जहां पहले से ही अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के जरिये उसकी उपस्थिति है। एजीईएल की मजबूत परिचालन विशेषज्ञता के साथ आने से, संयुक्त उद्यम के भागीदारों को वैल्यू प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन, श्री गौतम अदाणी ने कहा कि “भारत विश्व स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा के लिए सबसे आकर्षक बाजारों में से एक बना हुआ है। हमें खुशी है कि हमने टोटल के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है और उनके साथ मिलकर हम अपने रिन्यूएबल एनर्जी के संयुक्त उद्यमप्लेटफॉर्म को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कदम 2025 तक 25 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता प्राप्त करने और 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनने की हमारी महत्वाकांक्षा के अनुरूप है।''

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बारे में
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL; NSE: ADANIGREEN), अदाणी ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसके पास 14 गीगावाट की परिचालित, निर्माणाधीन और अवार्डेड नवीकरणीय बिजली परियोजनाएं हैं। मेरकॉम कैपिटल द्वारा एजीईएल को #1 वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन संपत्ति-मालिक के रूप में सम्मानित किया गया है। कंपनी का लक्ष्य 2025 तक 25 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी प्राप्त करना है और कंपनी भारत के सीओपी21 लक्ष्यों में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमें \AdaniOnlineपर फॉलो करें।
अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.adanigreenenergy.com देखें।
टोटल के बारे में
टोटल एस ए व्यापक दायरे वाली ऊर्जा कंपनी है जो ईंधन, प्राकृतिक गैस और बिजली का उत्पादन और मार्केटिंग करती है। टोटल के 100,000 कर्मचारी बेहतर ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध हैं जो अधिक किफायती, अधिक विश्वसनीय, अधिक स्वच्छ और अधिक से अधिक लोगों के लिए सुलभ हो। 130 से अधिक देशों में सक्रिय, कंपनी की महत्वाकांक्षा ऊर्जा के क्षेत्र में एक जिम्मेदार प्रमुख कंपनी बनना है।

Have something to say? Post your comment
More National News
आसिम मुनीर उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरान पहुंचे बंगाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है सरकार-मुख्यमंत्री
दिल्ली:मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन को सूचित किए जाने वाले भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (2031-2035) को मंजूरी दी
आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार राहुल गांधी की नागरिकता विवाद याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में आज सुनवाई 2026 उपचुनाव: गोवा-नागालैंड-त्रिपुरा-कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी तमिलनाडु चुनाव: AIADMK नेता केटी राजेंद्र ने TVK संग गठबंधन की अकटलों को खारिज किया दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली असम: सुखोई-30 फाइटर जेट जोरहाट से उड़ान भरते समय क्रैश