Friday, May 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राववरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिवहरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्सप्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइवहरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा
 
National

प्रेम करने के अधिकार को क्या मौलिक अधिकारों की तरह संवैधानिक मान्यता दी जा सकती है?

October 14, 2020 06:44 PM
प्रेम करने के अधिकार को क्या मौलिक  अधिकारों की तरह संवैधानिक  मान्यता  दी जा सकती है?  
डॉ कमलेश कली 

दिल्ली में एक घटना की खबर जिसमें युवक को परिवार वालों ने इस लिए मार डाला क्योंकि वह परिवार की इच्छा के विरुद्ध एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। इस प्रकार की पारिवारिक इज्ज़त के नाम से जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में हानरकिलिंग कहते हैं कि घटनाएं यदा-कदा सुर्खियां बटोरती रहती है।कभी जाति के नाम पर,कभी धर्म के नाम पर कभी परिवार की नाक कटने अर्थात इज्ज़त के नाम पर प्यार करने वालों पर ज़ुल्म भी होते हैं और उन्हें मारा जाना भी जारी है। प्यार और हिंसा मानवीय भावनाओं के दो विपरीत छोर है, जहां प्रेम है वहां हिंसा नहीं हो सकती, लेकिन समाज ने प्रेम के रास्ते में भिन्न भिन्न प्रकार के अवरोध खड़े किए हैं।कबीर जी ने तो" ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय"अर्थात प्रेम का अनुभव सारे शास्त्रों के ज्ञान से ज्यादा सत्य है, ये बतलाया है।
वास्तव में ये हत्याएं सीधे ही संविधान प्रदत्त अधिकारों अर्थात जीवन जीने और आजादी के अधिकार का हनन है। पुरुष और स्त्री, दोनों को ही अपने अपने ढंग से जीवन जीने का अधिकार है पर सामाजिक रुढियां, जो कभी टूटती ही नहीं , उनसे आजादी मिलना कठिन लगता है। कहने को आज हम आधुनिक हो गये है, जाति-पाति के बंधन ढीले पड़ते नजर आते हैं, पारिवारिक एकता और सलूक भी बिखर रहे हैं, पर लगता है इतना कुछ बदलने पर भी कुछ नहीं बदला। इस तरह की घटनाएं जब पढ़ने और सुनने में आती है तो लगता है ये तरह-तरह के बंधन जैसे कि जाति और धर्म के  बंधन हमें आज भी जकड़े हुए हैं,ना जाने कब टूटेंगे? समाजिक उत्थान के नारे भी  कितने खोखले लगते हैं। चारों ओर विसंगतियां फैलीं हुई है। गांव के अनपढ़ पुरातनपंथी ग्रामीण ही नहीं, अपितु शहर के अभिजात्य पढ़ें लिखे, सुसंस्कृत आधुनिक परिवार भी भी दहेज प्रथा की आड़ में ऐसे कुकर्म और घिनौनी हत्या के दोषी पाए गये है।
प्रेम जीवन का आधार है, प्रेम ही जीवन का सार कहा गया है, लेकिन यौन संबंधों पर समाज में आज भी संकुचित सोच प्रचलित है।आये दिन हम बलात्कार और यौन हिंसा की खबरें पढ़ते हैं, सुनते हैं और अपने चारों ओर ऐसी घटनाओं को होते देखते हैं, लेकिन फिर भी  उनके खिलाफ आवाज बुलंद नहीं करते। यहां एक प्रश्न उठता है कि जैसे संविधान ने आर्टिकल 21 में सबको राइट टू लाइफ और राइट टू लिबर्टी दिया है क्या उसी तरह राइट टू लव अर्थात प्रेम करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता? क्या संविधान द्वारा प्रेम करने के अधिकार को गारंटी दी जा सकती है? जैसे पीछे सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मान्य किया है, उसी प्रकार प्रेम करने के अधिकार को स्पष्ट रूप से सरंक्षण दे सकता है। इससे  पुरुष-सत्तात्मक वर्चस्व समाज में नारी को भी स्वायत्तता मिलेगी और वो भी अपनी भावनाओं के अनुरूप जीवन जी सकेंगी और नारी सशक्तिकरण में यह मील का पत्थर साबित हो सकता है। रामराज्य के संदर्भ में कही  पढ़ा था कि "राम राज्य का आशय कल्याण हो, निर्बलतम मानव का त्राण हो, प्रेम युग धर्म मूल का प्राण हो,राम राज्य का आशय कल्याण हो"।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More National News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन जारी बंगाल-असम में जीत का BJP मुख्यालय में जश्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बंगाल चुनाव रिजल्ट: नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी 10200 वोटों से जीते PM मोदी आज शाम 6:30 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पश्चिम बंगाल: BJP कार्यकर्ता ने ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाए गुजरात: उमरेठ विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी के हर्षद परमार बंपर वोटों से जीते असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, 126 सीटों में से 71 पर बीजेपी आगे बंगाल चुनाव: TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर बंगाल में बीजेपी रुझानों में 100 सीटों पर आगे निकली, वहीं असम में भी बीजेपी 50 सीटों पर आगे भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं