Monday, June 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारियामीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन बना पत्रकार कल्याण में अग्रणीय, कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली देश की पहली संस्थाअनिल विज जिंदाबाद' के नारों से गूंजा मंत्री आवास, अतिथि अध्यापकों से 2014 में किया मंत्री अनिल विज का वायदा हुआ पूरा अतिथि अध्यापक बोले, हमारे संघर्ष में मंत्री अनिल विज सदैव हमारे साथ खड़े रहे, अदालत ने सेवा नियमित करने के आदेश दिए।पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकातराजपाल बैनीवाल को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में सदस्य किया गया नियुक्त ,सरकार की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आदेशहरियाणा सरकार में की गयी महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ ,अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद गुरुग्राम जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गयाकोयला, खान और इस्पात पर संसदीय समिति की आज 11 बजे होगी बैठकबिहार CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, आज बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभव
 
National

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस -मानसिक फिटनेस के लिए जीवन में सकारात्मक सोच अपनाये !

October 10, 2020 07:20 AM

डॉ कमलेश कली 

आज दस अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है और इस कोविड 19  महामारी ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए अलग तरह से चुनौतियों को जन्म दिया है। इसलिए इस वर्ष  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस अभियान के उद्देश्यों में इस क्षेत्र में जागरूकता के साथ और अधिक निवेश करने की बात पर जोर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन की जरूरत ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है और नई  समस्याओं को जन्म दिया है। आर्थिक मंदी और नौकरियों के जाने से निम्न मनोबल, चिंता, आशंका, घबराहट, डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं ने आम आदमी को अपनी लपेट में ले लिया है। देश में हाई-फाई खुदकुशी के मामले जैसे कि सुशांत सिंह राजपूत और कल ही नागालैंड के पूर्व राज्यपाल द्वारा खुदकुशी के समाचार के अलावा आये दिन पूरे परिवार के साथ अपनी जान लेने के मामले भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि इस समय जब सब ओर से प्रेशर और तनाव है, तो ऐसे में भले-चंगे आदमी के लिए भी मानसिक संतुलन बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है।
कहा जाता है कि भारत में जो बड़े बड़े संत सम्मेलन और सत्संग होते हैं वो आम व्यक्ति के लिए मास साइकैट्री अर्थात सामूहिक मनोचिकित्सा का काम करते हैं, लेकिन अब इस समय तो  कोरोना के चलते यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। पहले यह माना जाता रहा है कि मनोरोग तो पाश्चात्य जगत और संस्कृति की देन है और मन के रोग तो केवल अमीरों को ही होते हैं, गरीबों को नहीं। कुछ हद तक यह सही भी है क्योंकि अगर आपका पेट खाली हैं तो केवल एक ही समस्या है कि दो वक्त की रोटी का जुगाड कैसे किया जाए। लेकिन अगर आप का पेट भरा हुआ है तो आपके पास बाकी हर तरह की समस्या मुंह बाए खड़ी हो जाती है। अपने अस्तित्व बचाने की आवश्यकता अर्थात शारीरिक आवश्यकताओं के पूरा होते ही मानसिक आवश्यकताएं  हावी हो जाती है।
गीता में भी अर्जुन एक मनोरोगी की तरह श्री कृष्ण से अपना हाल बयान करता है जिसे दूसरे अध्याय में विषाद योग का नाम दिया गया है। पुराने जमाने से ही सुनते आए हैं ,"मन के जीते जीत है मन के हारे हार", हमारा सारा संसार इस मन की ही उपज है,मन ही  हमारी मुक्ति और बंधन का कारण है। इसलिए मन के सशक्तिकरण पर वैसा ही ध्यान दिया जाना चाहिए जैसे हम शारीरिक स्वास्थ्य पर देते हैं।यह भी सत्य है कि मन के अस्वस्थ होने पर शरीर भी अस्वस्थ होने लगता है।मन के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच और आशावादी दृष्टिकोण होना लाज़िमी है, हालांकि मन और मस्तिष्क अभी भी विज्ञान के लिए अबूझ पहेली है। अभी भी हमारे  यहां आम भाषा में मनोचिकित्सक को पागलों के डाक्टर के रूप में जाना जाता है, जबकि क्रोध और आवेश जो सभी में थोड़ी मात्रा में तो होते ही है वो भी क्षणिक पागलपन कहे जाते हैं। आज जब आई क्यु से ज्यादा इ क्यु अर्थात इमोशनल कोशिएंट को ज्यादा महत्व दे रहे हैं इसका सीधा सा अर्थ यह है कि भावनात्मक परिपक्वता मानसिक स्वास्थ्य का आधार है और जीवन में  अति महत्त्वपूर्ण है। एक मशहूर कथन हैं कि आप अच्छा दीखते है,यह ठीक है। आप अच्छा महसूस करते हैं,यह और भी अच्छा है पर  आप यथार्थ में अच्छे हैं यह सबसे बढ़िया है। इसके मायने यह है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ होना एक बात है, मानसिक रूप से स्वस्थ होना और भी अच्छी बात है और पूर्ण रूप से स्वस्थ होना सबसे सुखद है।जब अंग्रेजी के शब्द इमपासिबल को आई एम पासिबल पढ़ते हैं तो अर्थ ही बदल जाते हैं, ऐसे ही जिंदगी में हर चीज के दो पहलू हैं,यह हमारे ऊपर है कि हम अपना फोकस किस पर करते हैं।कांच और हीरे में अंतर सिर्फ थोड़ी देर धूप में रख कर ही जाना जा सकता है,कांच जल्दी गर्म हो जाता है ऐसे ही मन में अधीरता और दुर्बलता गुस्सा लाती है।मन तो एक अंधेरी गुफा की तरह है जिसके बारे में बहुत कुछ विज्ञान को जानना बाकी है, फिर भी आज विश्व मानसिक दिवस पर  स्वयं भी  मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो और दूसरों को भी मानसिक फिटनेस के प्रति जागरूक करें।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
कोयला, खान और इस्पात पर संसदीय समिति की आज 11 बजे होगी बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर पहुंचे, बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे गुजरात में बड़ा सड़क हादसा: राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायल शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में CBI ने FIR दर्ज की रंगास्वामी आज पुडुचेरी CM के तौर पर लेंगे शपथ
असम- विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को चुना गया विधायक दल का नेता , केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी निर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई
तमिलनाडु: विजय के साथ नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ राष्ट्रपति ने एन रंगास्वामी को नियुक्त किया पुडुचेरी का मुख्यमंत्री, 13 मई को शपथग्रहण तमिलनाडु: विजय समेत 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ