Friday, July 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रमपौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीवाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागतदिल्ली: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकातपीएम मोदी ने पोस्ट किया नया इंस्टा वीडियो, एंटी पेपर लीक बिल पर दिया मैसेजराजस्थान विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
Haryana

हरियाणा: बरोदा में अक्टूबर,2019 और फरवरी 2020 के बीच कम हुए 1689 मतदाता

October 09, 2020 01:29 PM

विकेश शर्मा

चंडीगढ़ - हरियाणा के सोनीपत ज़िले की बरोदा विधानसभा सीट,जहाँ अगले माह 3 नवंबर को उपचुनाव हेतू मतदान होगा एवं जिसके लिए आज 9 अक्टूबर को चुनाव की नोटिफिकेशन जारी की गयी है एवं आगामी 16 अक्टूबर तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरे जा सकेंगे जिनकी जांच 17 अक्टूबर को होगी जबकि 19 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे. 3 नवंबर मतदान के ठीक एक सप्ताह बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी एवं 12 नवंबर तक सारी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

बहरहाल, इस सब के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि आज से आठ माह पूर्व इस वर्ष 10 फरवरी 2020 को बरोदा हलके की मतदाता संख्या, जैसी कि हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) की वेबसाइट पर हलकेवार मतदाता संख्या के रूप में उपलब्ध है, के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी 2020 की योग्यता तिथि के आधार पर 1 लाख 76 हज़ार 305 है जिसमे 96 हज़ार 889 पुरुष और 79 हज़ार 416 महिला मतदाता हैं. इस हलके में सभी 223 मतदान केंद्र ग्रामीण हैं. ज़िले के कुल छः विधानसभा हलकों में बरोदा और राई ही दो क्षेत्र हैं जहाँ एक भी शहरी पोलिंग स्टेशन नहीं हैं.

बरोदा हलके की पिछली आधिकारिक फाइनल मतदाता संख्या का अवलोकन के बाद पता चला है कि गत वर्ष 4 अक्टूबर 2019 को अर्थात हरियाणा विधानसभा आम चुनावो में मतदान से कुछ दिन पहले हलके में 1 लाख 77 हज़ार 994 मतदाता थे जिनमें से 98 हज़ार 580 पुरुष और 79 हज़ार 414 महिला मतदाता थे. इससे पूर्व गत वर्ष 23 अप्रैल 2019 को 17 वीं लोकसभा आम चुनावो में मतदान से पहले इस सीट पर 1 लाख 75 हज़ार 949 मतदाता थे जिनमे से 97 हज़ार 652 पुरुष और 78 हज़ार 297 महिला मतदाता थे. इस प्रकार गत वर्ष अप्रैल,2019 और अक्टूबर 2019 के बीच अर्थात छः महीनो में बरोदा में 2045 मतदाता बढ़ गए थे हालांकि अक्टूबर,2019 से फरवरी,2020 तक अर्थात चार माह दौरान यह संख्या 1689 कम हो गयी एवं रोचक तथ्य यह है की इस दौरान केवल 1691 पुरुष मतदाता ही कम हुए जबकि 2 महिला मतदाता बढे.

हालांकि इस वर्ष 10 फरवरी 2020 की तिथि अनुसार मतदाताओं की ड्राफ्ट संख्या दर्शायी गयी है. वर्तमान में हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) की वेबसाइट पर बीती 25 सितम्बर 2020 की तिथि अनुसार प्रदेश में सभी हलकों की फाइनल मतदाता सूचियां तो अपलोड है परन्तु ज़िलेवार एवं हलकेवार मतदाताओं की फाइनल संख्या का डाटा उपलब्ध नहीं है जिसके लिए हेमंत ने आज भारतीय चुनाव आयोग एवं सीईओ, हरियाणा को दोनों को ईमेल और ट्वीट किया है.

लोक प्रतिनिधित्व कानून के अंतर्गत किसी प्रदेश में चुनावो की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया जो एक सप्ताह तक चलती है, इसी के अंतिम दिन जिस प्रकार दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किये जा सकते हैं, इसी प्रकार उसी तिथि तक मतदाता सूचियों में भी नए नाम डाले जा सकते है. ऐसा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23 (3 ) के अनुसार किया जाता है. उन्होंने इस सम्बन्ध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के जुलाई, 1977 के एक निर्णय- नरेंद्र माड़ीवालापा खेनी बनाम माणिकराव पाटिल का हवाला भी दिया जिसमें कोर्ट द्वारा इस कानूनी व्यवस्था को दोहराया गया था. हालाकि हेमंत को गत वर्ष आर.टी.आई. से यह मालूम हुआ कि भारतीय चुनाव आयोग के वर्ष 2009 में जारी एक आदेश अनुसार सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रशासनिक कारणों के कारण उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल तिथि की अंतिम तिथि से दस दिन पहले तक ही नये मतदाताओ को अपने को रजिस्टर करने का अवसर प्रदान करते है. हालांकि इस वर्ष 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष के हुए एवं उससे ऊपर की आयु के नागरिक ही नए मतदाता के रूप में इस वर्ष रजिस्टर हो सकते है.

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रम पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
वाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हरियाणा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अपनी किताब "GIVE YOUR BEST" के 2nd ऑडिशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए,साथ में डॉ संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक,संजय आहूजा, सह संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहे
हरियाणा कैबिनेट बैठक में 26 में से 22 एजेंडे पास,प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फार्मूला लागू, अग्निवीरों को 20 फीसदी रिजर्वेशन; EV खरीद पर 100% तक छूट
प्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ — मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी विभागों को उपलब्ध मानव संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक