Monday, October 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
Haryana

हरियाणा में धान की खरीद शुरू करने का गठबंधन सरकार का दावा हुआ फेल - किरण चौधरी

September 30, 2020 04:42 PM

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व सीएलपी श्रीमती किरण चौधरी ने धान की खरीद को लेकर प्रदेश की गठबंधन सरकार पर सवाल उठाए, किरण चौधरी ने कहा की मुख्यमंत्री जी धान की 100 प्रतिसत फसल खरीदने का दावा कर रहे थे इसके उलट करनाल ,कुरुक्षेत्र ,कैथल औऱ अंबाला की मंडियों में किसानों का धान नही बिक रहा , सरकार ने कहा था की धान का दाना-दाना खरीदेंगे लेकिन अब धान खरीद पर भी कैप लगा दी है किसान की प्रति एकड़ 33 क्विंटल धान की खरीद की जा रही है ओर किसान अपनी फसल को बेचने के लिए धरना -प्रदर्शन कर रहे हैं।

किरण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी धान की पूरी उपज खरीदने के दावे कर रहे हैं पर किसानों के पास मैसज भेजकर किसी से 6 क्विंटल किसी से 8 क्विंटल धान मंडी में लाने के लिए कहा जा रहा है अगर इसी तरह खरीद की गई तो फिर किसान अपनी खून- पसीने से तैयार की गई फसल कहाँ बेचेगा, किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार किसानों के लिए मुसीबत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समझा जा सकता है कि अभी यही हालात हैं तो किसानों के खिलाफ जो 3 काले कानून पास किए गए हैं उनके अमल में आने के बाद क्या हालात होंगे, उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है और सरकार को समझ मे ही नही आ रहा कि क्या करना है, उन्होंने सरकार से किसानों की धान की पूरी फसल खरीदने की मांग करी ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए भटकना न पड़े।

किरण चौधरी ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व: श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर "किसान- मजदूर बचाओ दिवस" मनाया जाएगा व प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा व जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करके किसान विरोधी कानूनों को तत्काल वापिस लेने की मांग की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे
सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया