Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

जल्द बीजेपी-जेजेपी मंथन कर उतारेगी अपना मजबूत उम्मीदवार - सरदार निशान सिंह

September 29, 2020 08:59 PM

जननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा बरोदा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए गठबंधन प्रत्याशी का जीत का दावा किया है। जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी-बीजेपी गठबंधन उपचुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के वरिष्ठ नेता निरंतर बरोदा विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी व जेजेपी बिना देरी के जल्द मंथन करके संयुक्त रूप से अपना मजबूत उम्मीदवार उतारने को लेकर फैसला लेगी। मंगलवार को बरोदा उपचुनाव की घोषणा के बाद चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप बरोदा उपचुनाव में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से विजय होगा। उन्होंने कहा कि गंठबधन सरकार की दोनों पार्टियां मिलकर इस उपचुनाव के मैदान में उतरेगी और मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार को जीताएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बरोदा में गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार किया जा रहा है और बरोदा की जनता का गठबंधन को पूरा समर्थन मिल रहा है।

 

वहीं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि बरोदा सीट पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पड़ती है इसलिए गठबंधन सरकार की प्राथमिकता है कि किसान-कमेरे वर्ग के हित में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा कई अहम योजनाएं बरोदा के विकास के लिए बनाई गई है और अब बरोदावासी बीजेपी-जेजेपी के उम्मीदवार को विजय बनाकर विकास पथ पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बरोदा को विकास के क्षेत्र में पिछड़े होने के पीछे पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताया। 


एक सवाल के जवाब में डॉ. बांगड़ ने कहा कि विधानसभा-2019 के चुनाव में बरोदा से कांग्रेस के उम्मीदवार ने 34 प्रतिशत मत हासिल किए थे जबकि बरोदा की जनता ने गठबंधन सरकार की दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को कांग्रेस से बहुत ज्यादा कुला 57 प्रतिशत वाेट दिए है। जाहिर है कि पहले भी बरोदा की जनता का गठबंधन को भरपूर साथ मिला है और इस उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी भारी अंतर से विजय होगा।     

 

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि नए अध्यादेशों को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा केवल किसानों को बरगलाने का कार्य किया गया है जबकि सरकार निरंतर एमएसपी को लेकर यह सुनिश्चित कर चुकी है कि नए अध्यादेशों से किसानों की एमएसपी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किसानों को समझाया जा रहा है और अब किसान विपक्ष के बहकावे न आकर उनके हित में उठाए कार्य को समझ रहे है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी