Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा • हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन
Haryana

एमएसपी पर फसलों की खरीद रहेगी जारी - डिप्टी सीएम

September 29, 2020 05:33 PM

 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं इस बार कपास को भी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा और इस बारे दो दिन पहले उन्होंने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से दिल्ली में मुलाकात की थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि फसलों का एमएसपी ऐसे ही बरकरार रहेगा क्योंकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की आपूर्ति हेतू किसानों की फसल को मंडियों के माध्यम से  खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे है और समय से पहले ही सरकार ने आगामी गेहूं के समर्थन मूल्य को भी बढ़ाते हुए उसकी घोषणा कर दी। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने चीका दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में दस वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो आज विपक्ष में है, जिन्होंने किसानों की लगभग 73 हजार एकड़ भूमि का औने-पौने दामों पर खरीदकर अपने चहेते उद्योगपतियों को बेच दी और वही लोग आज किसानों को बहकाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे विपक्षी दलों के बहकावों में न आएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज जो नए अध्यादेश लाए गए हैं उनकी सिफारिशों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर हैं  और   इनका  समर्थन भी उस समय की तात्कालिक कांग्रेस की सरकार ने की थी।

 

एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था इसी तरह रहेगी। उन्होंने कहा कि आज से पांच जिलों में खरीद कार्य शुरू कर दिया है और एक अक्टूबर से पूरे प्रदेश में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा, जिसके लिए सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सरकार ने अतिरिक्त मंडियां बनाकर किसान की गेहूं समेत अन्य रबी की फसलों का एक-एक दाना खरीदा था और इस बार भी बेहतर तरीके से किसानों की फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है, फिर भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो बैठकर बातचीत के जरिए उसका हल किया जाएगा और खुद मैं क्षेत्र में किसानों के बीच जाकर समस्या निराकरण का कार्य करूंगा। एक अन्य सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दूसरे प्रदेश के किसान जो हरियाणा में अपनी फसल बेचना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा और इसके बाद संबंधित किसान की वेरिफिकेशन करके फसल खरीदी जाएगी।

 

इस मौके पर जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह, पार्टी के जिला प्रधान रामफल मलिक, रोशन ढांडा, अवतार चीका, राजू ढुल, चंद्रभान दयौरा, रणधीर सिंह, संदीप गढ़ी, संपूर्ण कोयल, बलराज नौच, शमशेर भागल, प्रशासन की ओर से उपायुक्त सुजान सिंह, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन सहित अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के पत्रकारों को जल्दी मिलेगी कैश लेस हैल्थ सुविधा : नायब सिंह सैनी