Wednesday, July 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
Haryana

एमएसपी पर फसलों की खरीद रहेगी जारी - डिप्टी सीएम

September 29, 2020 05:33 PM

 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं इस बार कपास को भी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा और इस बारे दो दिन पहले उन्होंने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से दिल्ली में मुलाकात की थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि फसलों का एमएसपी ऐसे ही बरकरार रहेगा क्योंकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की आपूर्ति हेतू किसानों की फसल को मंडियों के माध्यम से  खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे है और समय से पहले ही सरकार ने आगामी गेहूं के समर्थन मूल्य को भी बढ़ाते हुए उसकी घोषणा कर दी। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने चीका दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में दस वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो आज विपक्ष में हैजिन्होंने किसानों की लगभग 73 हजार एकड़ भूमि का औने-पौने दामों पर खरीदकर अपने चहेते उद्योगपतियों को बेच दी और वही लोग आज किसानों को बहकाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे विपक्षी दलों के बहकावों में न आएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज जो नए अध्यादेश लाए गए हैं उनकी सिफारिशों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर हैं  और   इनका  समर्थन भी उस समय की तात्कालिक कांग्रेस की सरकार ने की थी।

 

एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था इसी तरह रहेगी। उन्होंने कहा कि आज से पांच जिलों में खरीद कार्य शुरू कर दिया है और एक अक्टूबर से पूरे प्रदेश में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगाजिसके लिए सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सरकार ने अतिरिक्त मंडियां बनाकर किसान की गेहूं समेत अन्य रबी की फसलों का एक-एक दाना खरीदा था और इस बार भी बेहतर तरीके से किसानों की फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता हैफिर भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो बैठकर बातचीत के जरिए उसका हल किया जाएगा और खुद मैं क्षेत्र में किसानों के बीच जाकर समस्या निराकरण का कार्य करूंगा। एक अन्य सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दूसरे प्रदेश के किसान जो हरियाणा में अपनी फसल बेचना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा और इसके बाद संबंधित किसान की वेरिफिकेशन करके फसल खरीदी जाएगी।

 

इस मौके पर जेजेपी विधायक ईश्वर सिंहपार्टी के जिला प्रधान रामफल मलिकरोशन ढांडाअवतार चीकाराजू ढुलचंद्रभान दयौरारणधीर सिंहसंदीप गढ़ीसंपूर्ण कोयलबलराज नौचशमशेर भागलप्रशासन की ओर से उपायुक्त सुजान सिंहपुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन सहित अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण
स्वदेशी तकनीक और डिजाइन का अनूठा उदाहरण है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट: मुख्यमंत्री